फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news truck road accident Pipliyahana Bridge Worker Dies

Indore News: इंदौर में रात को हुआ ऐसा हादसा, जिसने एक मजदूर की जान ले ली, देखिए क्या हुआ

Wed, 15 Jan 2025 11:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Jan 2025 11:00 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के पिपल्याहाना ब्रिज पर एक ट्रक हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ। हादसे में एक दंपती ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
indore news truck road accident Pipliyahana Bridge Worker Dies
समीर की मौत हुई है और नानकराम घायल हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पिपल्याहाना ब्रिज पर अलसुबह एक दर्दनाक ट्रक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा घायल हो गया। घटना में एक दंपती बाल-बाल बच गया। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, यह हादसा रिंग रोड पर पिपल्याहाना ब्रिज के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। ट्रक भोपाल से इंदौर आ रहा था, तभी ब्रिज से टकरा गया। इस हादसे में अजमेर (राजस्थान) निवासी समीर पुत्र मुबारिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नानकराम पुत्र बलराम को गंभीर चोटें आईं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। हादसे के वक्त समीर का जीजा रूबाब और उसकी पत्नी वहां मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

भोपाल से इंदौर के लालबाग ले जा रहे थे झूला 
नानकराम ने पुलिस को बताया कि वे भोपाल से झूला ट्रक में लोड कर इंदौर के लालबाग में लगाने के लिए आ रहे थे। झूला सलमान भाई का था, जिसके लिए ट्रक किराये पर लिया गया था। झूले और सामान की निगरानी के लिए वे अक्सर केबिन की छत पर बिस्तर लगाकर सोते थे। हादसे के वक्त समीर, नानकराम और अन्य लोग वहीं बैठे थे। अचानक ट्रक की केबिन का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकरा गया। इस टक्कर से समीर गंभीर रूप से दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर ने ट्रक पीछे लिया, लेकिन तब तक समीर की सांसें थम चुकी थीं। नानकराम को सिर और हाथ-पैर में चोटें आईं।

विज्ञापन


अजमेर का निवासी था समीर
समीर मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के पास एक गांव का निवासी था। पिछले एक साल से वह झूले वाले सलमान के साथ काम कर रहा था। उसके जीजा रूबाब और बहन भी इसी काम में लगे हुए हैं। नानकराम पिछले छह महीने से इस काम से जुड़ा हुआ है। समीर के परिवार में एक भाई है, लेकिन उसकी पत्नी से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में इजाफा हो रहा
सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय में इंदौर में मेट्रो, ब्रिज और अन्य निर्माण की वजह से भी लगातार हादसे हुए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में भी इंदौर नंबर दो शहर देश की सूची में रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed