फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Troubled by betting debt and family dispute suicide

Indore News: सट्टे में कर्ज और पारिवारिक विवाद से तंग कारोबारी ने की आत्महत्या

Sat, 28 Dec 2024 04:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 28 Dec 2024 04:56 PM IST
सार

Indore News: सुदामा नगर के कारोबारी राहुल गुप्ता ने कर्ज और पारिवारिक विवाद से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सट्टे में डेढ़ करोड़ हारने और पारिवारिक झगड़ों ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी थीं।

विज्ञापन
Indore News Troubled by betting debt and family dispute suicide
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता (40) ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में पत्नी की चुन्नी से लटका हुआ मिला। यह दृश्य सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा। उन्होंने तुरंत अपनी 10 साल की बेटी की मदद से राहुल को नीचे उतारा। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से रात 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत से परिवार और पड़ोसी सदमे में हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है।

विज्ञापन

अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक, राहुल ऑनलाइन सट्टे में काफी धनराशि हार चुके थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके ऊपर भारी कर्ज हो गया था। राहुल मूल रूप से भिंड के अंबाह के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनकी कॉल डिटेल खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, इस वक्त परिवार के सदस्य बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कर्ज और पारिवारिक परेशानियां बनीं आत्महत्या की वजह

राहुल के दोस्तों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टे में करीब डेढ़ करोड़ रुपए गंवा चुके थे। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्होंने अपने पिता से भी 40-50 लाख रुपए उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के साथ-साथ पारिवारिक विवाद भी उनके तनाव का कारण बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन और भाई से जुड़ी परेशानियां

राहुल अपनी बहन के ससुराल पक्ष के विवाद से भी परेशान थे। इसके अलावा, उनके छोटे भाई की पत्नी घर से 30 लाख रुपए के जेवर लेकर चली गई थी। इस घटना की रिपोर्ट अक्टूबर में अन्नपूर्णा थाने में दर्ज कराई गई थी। इन सभी कारणों ने मिलकर राहुल को गहरे अवसाद में डाल दिया, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed