फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Treatment of the injured in the bus accident in Indore, the injured said - the driver was driving

Indore News: बस हादसे के घायलों का इलाज इंदौर मेें, घायल बोले-ड्रायवर मोबाइल देखते हुए बस चला था बस

Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
सार

इंदौर लाए गए घायलों ने बताया कि इंदौर से जब बस अशोक नगर के लिए निकली तो ड्रायवर बस काफी तेज चला रहा था। कुछ यात्रियों ने उसे टोका ,लेकिन वह नहीं माना। मक्सी के पास ढाबे पर ड्रायवर ने बस पौन घंटे के लिए रोकी थी। 

विज्ञापन
Indore News: Treatment of the injured in the bus accident in Indore, the injured said - the driver was driving
बस हादसे मेें घायलों को इंदौर लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से अशोक नगर जा रही बालाजी ट्रेवल्स की बस पचोर रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे केे कुछ घायलों को सुबह उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। तेजी से बस चला रहे ड्रायवर ने बस को ब्रिज से नीचे गिरा दिया। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

विज्ञापन

इंदौर लाए गए घायलों ने बताया कि इंदौर से जब बस अशोक नगर के लिए निकली तो ड्रायवर बस काफी तेज चला रहा था। कुछ यात्रियों ने उसे टोका ,लेकिन वह नहीं माना। मक्सी के पास ढाबे पर ड्रायवर ने बस पौन घंटे के लिए रोकी थी। इसके बाद ड्रायवर ने बस काफी तेज चलाना शुरू कर दी। बस चलाते समय वह बार-बार मोबाइल देख रहा था। तब भी वह बस की स्पीड कम नहीं कर रहा था। पचोर रोड पर ड्रायवर का बस पर कंट्रोल नहीं रहा और उसने बस ब्रिज से नीचे गिरा दी।

विज्ञापन

22 घायल इंदौर भेजे

बस हादसे में गंभीर रुप से घायल 22 यात्रियों को उपचार के लिए पहले शाजापुर भेजा गया,लेकिन वहां इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से घायलों को इलाज केे लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। किसी घायल का हाथ फ्रैक्चर हुुआ है तो किसी के पैरों में चोट आई हैै। घायलों में पांच यात्री इंदौर के निवासी है, जो यहां से ही बस में सवार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed