फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Tragic Road Accident in Indore: Ahmedabad Family’s Tempo Traveller Collides with Truck

Indore News: इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, कुंभ स्नान को निकले श्रद्धालु की मौत, कई घायल

Sat, 15 Feb 2025 04:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Feb 2025 04:43 PM IST
सार

Indore News: प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गुजरात से निकले दो परिवारों की टेम्पो ट्रेवलर इंदौर सीमा में हादसे का शिकार हो गई। ट्रक की टक्कर से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Indore News: Tragic Road Accident in Indore: Ahmedabad Family’s Tempo Traveller Collides with Truck
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गुजरात से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले दो परिवारों की यात्रा एक दर्दनाक सड़क हादसे में बदल गई। इंदौर की सीमा में उनके टेम्पो ट्रेवलर को गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में अहमदाबाद निवासी 39 वर्षीय जयकिशन पिता तरुणभाई की मौके पर ही मौत हो गई। जयकिशन अडानी इंटरप्राइजेस, अहमदाबाद में नौकरी करता था। टेम्पो ट्रेवलर में दो परिवारों के कुल 14 यात्री सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

हादसा नावदापंथ इलाके के पास हुआ, जब अहमदाबाद के दो परिवार टेम्पो ट्रेवलर में सवार होकर प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए थे। तभी अचानक एक ट्रक जो गलत दिशा से आ रहा था, सीधे उनके वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जयकिशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


12 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी शुरू 
दूसरी ओर, इंदौर में ही एक और आपराधिक घटना सामने आई, जिसमें एमआईजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर में रहने वाले राहुल सिंह के साथ मारपीट की गई। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके ऑफिस में काम करने वाला अक्षय पालीवाल अचानक उसके घर आ धमका और उसे गालियां देने लगा। अक्षय ने आरोप लगाया कि राहुल ने ऑफिस में उसका फोटो मैनेजर को भेजा था। जब राहुल ने इसका विरोध किया, तो अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। इसके अलावा, इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में 13 थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे 12 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। इन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed