फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Traffic diversion and road closures on April 18 for Marathon

Indore News: इंदौर में कल 10 हजार महिलाओं बच्चों की मैराथन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान

Fri, 17 Apr 2026 10:14 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 17 Apr 2026 10:14 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन के कारण राजवाड़ा से गांधी हॉल तक का मार्ग सुबह 6 बजे से बंद रहेगा। कार्यक्रम में 10,000 लोगों की भागीदारी के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी किया है।

विज्ञापन
Indore News Traffic diversion and road closures on April 18 for Marathon
इंदौर में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शनिवार 18 अप्रैल को महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस बड़े आयोजन में लगभग 10,000 महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा व्यापक ट्रैफिक डायवर्सन लागू किया गया है।
विज्ञापन


राजवाड़ा से गांधी हॉल तक नो व्हीकल जोन
दिनांक 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक राजवाड़ा से गांधी हॉल तक का पूरा मार्ग पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
यातायात के सुचारू संचालन के लिए सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुभाष चौक से सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए नगर निगम, लोखंडे से डीआरपी लाइन चौराहा या मरीमाता की ओर भेजा जाएगा। वाहन चालक इन रास्तों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख चौराहों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
शहर के कई प्रमुख मार्गों से राजवाड़ा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसमें यशवंत रोड चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, विजय चाट हाउस चौराहा, अन्ना पान तिराहा, फ्रूट मार्केट चौराहा, दोना पत्तल गली चौराहा, एम. जी. रोड चौकी और गणेश कैप मार्ट चौराहा शामिल हैं।

बसों के लिए पार्किंग और रूट के निर्देश भी जारी
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बसों को प्रतिभागियों को उतारने के लिए नंदलालपुरा चौराहा और फ्रूट मार्केट चौराहा से महालक्ष्मी मंदिर के पास का स्थान आवंटित किया गया है। इसके बाद ये बसें बाएं मुड़कर यशवंत रोड चौराहा होते हुए पुनः बाएं मुड़कर गांधी भवन या पोद्दार प्लाजा में पार्क की जा सकेंगी।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ये मार्ग रहेंगे
एयरपोर्ट की ओर जाने वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे विजयनगर चौराहा, लवकुश चौराहा और सुपर कॉरिडोर चौराहे वाले रास्ते का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, खातीपुरा उतार से मृगनयनी की ओर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन संजय सेतु रिवर साइड से नंदलालपुरा की ओर जा सकेंगे।

भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई
रीगल चौराहा से राजवाड़ा की ओर सभी भारी और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर राजकुमार ब्रिज से भागीरथपुरा चौराहा और पटेल ब्रिज से जवाहर मार्ग की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।


पुलिस ने की आम नागरिकों से अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के संपन्न होने तक अनावश्यक रूप से राजवाड़ा क्षेत्र की ओर जाने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का पालन कर यातायात पुलिस को सहयोग दें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed