Indore News: कुएं में कचरा फेंकने गया, उसी में गिर गया, पुजारी ने बचाया
Indore News: कुछ ऊपर चढ़ने के बाद दीपक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के हुकुमचंद मिल के कुएं में रविवार शाम एक व्यक्ति गिर गया था, जो घर का कचरा फेंकने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। यह घटना सर्वहारा नगर निवासी दीपक अनूठे के साथ हुई। वह अपने बेटे की मन्नत पूरी करने के लिए कुएं पर कचरा डालने गए थे।
पुजारी ने पुलिस को बुलाया
इस दुर्घटना के बाद मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीढ़ी डालने की कोशिश की, लेकिन युवक को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी वह चढ़ नहीं पा रहा था। इसके बाद एक युवक दूसरी रस्सी से कुएं में उतरा और उसे बांधकर ऊपर चढ़ाया गया। हालांकि कुछ ऊपर चढ़ने के बाद दीपक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।
मिल में है शिव मंदिर
पुजारी विजय के अनुसार, हुकुमचंद मिल में एक शिव मंदिर स्थित है और वह उसकी देख-रेख करते हैं। मंदिर परिसर में लोग अक्सर कचरा फेंकने के लिए कुएं का इस्तेमाल करते हैं। यह भी बताया गया कि दीपक अनूठे भी इसी उद्देश्य से कुएं तक पहुंचे थे, जहां यह दुर्घटना घटित हो गई।
