फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Three stations are ready in Indore, after safety audit, preparations are on for commercial run of

Indore News: इंदौर में तीन स्टेशन तैयार, सेफ्टी ऑडिट के बाद मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी

Fri, 17 Jan 2025 01:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

छह किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम 21 जनवरी को इंदौर पहुंच जाएगी। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट करने के बाद एक सप्ताह में एनओसी जारी की जाएगी। इसके बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Indore News: Three stations are ready in Indore, after safety audit, preparations are on for commercial run of
मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का काम लगभग पुरा हो चुका है। इसके बीच आने वाले तीन मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा हो चुका है। वहां टिकट खिड़की, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जा चुके है।

विज्ञापन


जल्दी ही गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक कर्मशियल रन शुरू होगा। डेढ़ साल पहले इस हिस्से में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ट्रायल रन किया गया था।

विज्ञापन

 

अब छह किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम 21 जनवरी को इंदौर पहुंच जाएगी। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट करने के बाद एक सप्ताह में एनओसी जारी की जाएगी। इसके बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा। जिस हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। वहां न तो आबादी है  और न ही पर्याप्त यात्री संख्या। इस कारण संचालन के बाद फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गुरुवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए है कि अब एमआर-9 चौराहा से आगे काम शुरू किया जाए।


17 किलोमीटर हिस्से में होना था ट्रायल रन

इंदौर में मेट्रो का काम 31 किलोमीटर हिस्से में होना है। फिलहाल गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक का काम पूरा हो चुका है। इस साल 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रायल रन होना था, लेकिन चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से विजय नगर चौराहा तक मेट्रो स्टेशन ही तैयार नहीं हो पाए है। नाथ मंदिर से बड़ा गणपति तक मेट्रो का अंडरग्राउंड काम भी होना है, लेकिन उसे भी अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। कान्ह नदी में 50 मीटर लंबाई में एक सुरंग भी बनेगी। जिससे होकर मेट्रो ट्रेन सदर बाजार की तरफ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed