फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Three dead in Dhar accident are residents of Mandsaur, two are residents of Jodhpur, had come to

Indore News: धार हादसे में तीन मृतक मंदसौर, दो जोधपुर के निवासी, इंदौर की बैठक में शामिल होने आए थे

Thu, 13 Mar 2025 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

इस हादसे में गलती गैस टैंकर चालक की है। वह रांग साइड से आ रहा था। दूसरी दिशा से आ रही कार और पिकअप वाहन की स्पीड तेज थी। रांग साइइ से आ रहे टैंकर को आते देख दोनो वाहन चालक स्पीड नियंत्रित नहीं रख पाए और टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Three dead in Dhar accident are residents of Mandsaur, two are residents of Jodhpur, had come to
बदनावर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन मृतक मंदसौर के और तीन जोधपुर के निवासी है,जबकि एक सीतामऊ और एक उज्जैन में रहते थे। कार में सवार यात्री इंदौर की बैठक में शामिल होने आए थे। वे सभी मंदसौर की एयू स्माॅल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी थे।

विज्ञापन


कार में सवार चारों यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा इंदौर से लौटते समय धार जिल के बदनावर के समीप हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी बदवार के शासकीय अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें- धार में सड़क हादसे में सात की मौत, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन


रांग साइड से आ रहे टैंकर को देख स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाई
इस हादसे में गलती गैस टैंकर चालक की है। वह रांग साइड से आ रहा था। दूसरी दिशा से आ रही कार और पिकअप वाहन की स्पीड तेज थी। रांग साइइ से आ रहे टैंकर को आते देख दोनो वाहन चालक स्पीड नियंत्रित नहीं रख पाए और टक्कर हो गई। जिसमें मारुति कार सवार सहित पिकअप में सवार लोगों में से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। टक्कर के बाद मृतकों के शव वाहन में ही फंसे रहे। उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद लेना पड़ी।

कार सवार मृतकों मे 44 वर्षीय गिरधारी नंदलाल माखिजा मंदसौर, अनिल सत्य नारायण व्यास नामली, रतलाम, विरम प्रभु लाल धनगर सितामऊ है। साथ ही पिक अप वाहन में सवार बना उर्फ लाल सिंह निवासी उज्जैन, अनूप हनुमान राम जाट जोधपुर, जितेंद्र श्रीराम पूनिया जोधपुर,जगदीश बैरागी, जोधपुर शामिल है। तीनों घायल जोधपुर के निवासी हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही बदनावर एसडीएम वसीम अहमद बट, पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह तोमर और थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुँचा गया था। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और टैंकर भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed