{"_id":"67bf1fe70d6f71bd730dd74b","slug":"indore-news-thief-caught-while-servicing-stolen-bike-beaten-by-owner-video-goes-viral-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चोरी की गाड़ी के साथ धराया चोर, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अब पीटने वालों को भी तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चोरी की गाड़ी के साथ धराया चोर, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अब पीटने वालों को भी तलाश रही पुलिस
Wed, 26 Feb 2025 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:36 PM IST
सार
Indore News: अन्नपूर्णा थाना में अनोखी घटना सामने आई जब एक चोर चोरी की बाइक को सर्विसिंग के लिए उसी शो-रूम पर ले गया जहां से वह खरीदी गई थी। शो-रूम कर्मचारियों ने बाइक पहचानकर मालिक को बुला लिया, जिसने गुस्से में आकर चोर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
कानून हाथ में लिया और सड़क पर ही पीटते रहे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चोरी की गई बाइक का चोर खुद उसे सर्विसिंग कराने उसी शो-रूम पर ले गया, जहां से वह बाइक खरीदी गई थी। यह घटना चोर की बदकिस्मती साबित हुई, क्योंकि बाइक शो-रूम वालों ने तुरंत उसे पहचान लिया और असली मालिक को सूचना दे दी। इसके बाद गुस्साए बाइक मालिक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर चोर को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
चोरी के बाद शो रूम कर्मचारियों को दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, दीपक यादव ने अन्नपूर्णा क्षेत्र के गोपुर चौराहा स्थित बजाज शो-रूम से एक पल्सर बाइक खरीदी थी। करीब 15 दिन पहले उसकी बाइक राजेंद्र नगर क्षेत्र से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत उसने राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई थी। शो-रूम के कर्मचारियों को भी इस बाइक की चोरी की जानकारी थी। किस्मत की विडंबना देखिए कि चोर सोहेल पिता रईस खान, निवासी चंदन नगर, उसी बाइक को लेकर अपने साथी के साथ सर्विसिंग कराने उसी शो-रूम पर पहुंच गया। जैसे ही शो-रूम कर्मचारियों ने बाइक का नंबर देखा, उन्हें तुरंत समझ आ गया कि यह वही चोरी हुई बाइक है। उन्होंने फौरन दीपक यादव को सूचना दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सूचना मिलते ही दीपक यादव गुस्से से लाल हो गया और डंडे लेकर अपने साथियों के साथ शो-रूम पहुंचा। वहां उसने सोहेल और उसके साथी को पकड़ लिया और बाहर ले जाकर दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट, पाइप और डंडों से पीटा। यह घटना सड़क पर होने के कारण वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान किसी ने अन्नपूर्णा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चोर को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने सोहेल और चोरी की गई बाइक को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कानूनी रूप से सोहेल ही चोर माना जा रहा है। साथ ही, जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके आधार पर उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जिन्होंने कानून हाथ में लेकर मारपीट की। उन पर भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।