फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The state's first Gen-G post office has been opened by the Postal Department in the IIM campus.

Indore News: प्रदेश का पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस डाक विभाग ने खोला आईआईएम परिसर में

Thu, 25 Dec 2025 08:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Dec 2025 08:11 PM IST
सार

इंदौर में आधुनिक डाक घर खोला गया है। माई-स्टाम्प काउंटर, पार्सल बुकिंग और पैकेजिंग सुविधा दी गई है। एटीएम कार्ड और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं व परिसर में फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की व्यवस्थित जगह भी रखी  गई है।

विज्ञापन
Indore News: The state's first Gen-G post office has been opened by the Postal Department in the IIM campus.
आईआईएम में खुला उप डाक घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में डाक विभाग ने भी अपने उप डाकघरों में भी नवाचार शुरू कर दिया है। समय के साथ उनमें भी बदलाव लाया जा रहा है। इंदौर में डाक विभाग ने पहला जेन जी पोस्ट ऑफिस खोला है। जिसका लुक किसी बड़े रेस्त्रां जैसा है।

विज्ञापन


इसके लिए डाक विभाग ने आईआईएम परिसर को चुना। प्रदेश का पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस यहां खुला गया है। इसमें कैफेटेरिया बनाया गया है अौर चाय, काफी की मशीन और सोफे लगाए गए है। परिसर में यह उप डाकघर तकनीक और नवाचार की नई सोच को दर्शा रहा है।

विज्ञापन

 

पोस्ट ऑफिस में पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देते हुए माई-स्टाम्प काउंटर, पार्सल बुकिंग और पैकेजिंग सुविधा दी गई है। इसके एटीएम कार्ड और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं व युवाओं को तकनीक- सक्षम वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की व्यवस्थित जगह, त्वरित सेवा सहायता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



स्टूडेंटों के मनोरंजन के लिए स्ट्रिंग हाकी, स्नेक एवं लेडर, लूडो, शतरंग गेम भी रखे गये है, जो इसे अन्य डाकघरों से पूरी तरह अलग पहचान देते है। इस जेन-जी पोस्ट ऑफिस की विशेषता यह है कि आईआईएम के छात्रों ने खुद आधुनिक वाल-पेंटिंग, थीम ग्राफिक्स, प्रतीकात्मक कलाकारी और यूथ-ओरिएंटेड डिजा़इन के माध्यम से सजाया है।

 

आईआईएम के निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि भारतीय डाक सेवा आजादी के पहल से चल रही है और भारत के पहले कमर्शियल पायलट जे.आर.डी. टाटा ने भारत की पहली फ्लाइट में डाक का आदान-प्रदान किया था।

 

पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल आईआईएम में अध्ययनरत समस्त छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस से युवाओं का सीधा जुड़ाव होगा तथा वे विभाग की समस्त सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed