फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: temperature rises by 4 degrees after cold spell relief from chilly nights

Indore News: पारा लगातार उछल रहा, ठंड गायब, दोपहर में छूट रहे पसीने

Thu, 22 Jan 2026 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 22 Jan 2026 09:46 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में कुछ दिन तीखी ठंड के बाद हवाओं की दिशा बदलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक तापमान बढ़ेगा, जबकि सप्ताह के अंत में एक बार फिर ठंड लौटने की संभावना है।

विज्ञापन
indore news: temperature rises by 4 degrees after cold spell relief from chilly nights
इंदौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले सप्ताह जारी तीखी ठंड के बाद तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर के समय तो इंदौर में सड़कों पर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रात में भी ठंड गायब है और कोहरा भी बंद हो गया है। शहरवासियों को ठंड से राहत तो मिली है लेकिन अचानक से आई गर्मी परेशान कर रही है। हवाओं की दिशा बदलने को तापमान बढ़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के अंत में फिर से ठंड लौटेगी। अभी दो दिन इसी तरह से मौसम में गरमाहट रहेगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
डाॅ.आंबेडकर के पौते ने कहा- निजीकरण के कारण अब आरक्षण कागजों तक सीमित

विज्ञापन

रात के तापमान की भी छलांग
पिछली दो रातों में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर तेज था, लेकिन बुधवार रात हवाओं का रुख पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे ठंड का असर कमजोर पड़ा और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया। रात के पारे में भी इजाफा देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते दो दिनों तक उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का असर बना हुआ था। बुधवार रात के बाद हवाओं का रुख पूर्वी होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को दिन का पारा 26.4 डिग्री रहा जिसमें 1.4 डिग्री की उछाल देखी गई और रात का पारा 12.2 रहा जिसमें 3.8 डिग्री की बड़ी उछाल देखी गई। वही गुरुवार को दिन का पारा 28.8 रहा जिसमें 2.4 डिग्री का इजाफा देखा गया और रात का पारा 13.6 डिग्री रहा जिसमें 1.4 डिग्री की बढ़त देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के अंत में फिर से लौटेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में एक बार फिर पारा गिरने लगेगा। रविवार तक तीखी ठंड का एहसास हो सकता है, इसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed