{"_id":"66641ea5da357391d200002c","slug":"indore-news-tantra-kriya-the-turtle-was-killed-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जिला अस्पताल में तंत्र क्रिया, कछुए को मारकर दफनाया, कई कर्मचारी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जिला अस्पताल में तंत्र क्रिया, कछुए को मारकर दफनाया, कई कर्मचारी शामिल
Sat, 08 Jun 2024 02:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:34 PM IST
सार
वन विभाग की टीम कर रही पूछताछ, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई। कछुए को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
वन विभाग ने लाल कपड़े में लिपटे कछुए के शव को निकाला।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के जिला अस्पताल में तंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया है। दो महीने पहले शिकायत मिली थी की यहां पर कछुए को दफनाया गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने खुदाई की और कछुए का शव निकाला। विभाग को दो महीने पहले मिली शिकायत में बताया गया था कि तंत्र क्रिया के दौरान कछुए को लाल कपड़े में लपेटकर दफनाया गया है। शिकायत में यह भी बताया गया था कि इसमें जिला अस्पताल के कर्मचारी ही शामिल हैं।
अस्पताल के कर्मचारियों ने बताई जगह
शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल के कर्मचारी शेखर जोशी ड्रेसर ग्रेड-1, अशोक मालवीय वाहन चालक और संजय काकडे़ से पूछताछ की। कछुए को दफनाने के मामले में इन्होंने कई अहम जानकारियां दी और बताया कि उन्होंने किस जगह कछुए को दफनाया है। इसके बाद टीम ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों द्वारा बताई गई जगह पर फिर से खुदाई की और वहां से कछुआ निकाला।
कछुए का पोस्टमार्टम होगा
कछुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसकी मौत का खुलासा किया जाएगा। शिकायत के बाद से वन विभाग इस मामले में सक्रिय है। पूरे मामले को तांत्रिक क्रिया का शक मानकर वन विभाग बारीकी से जांच करने में जुटा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।