फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Supervisor Arrested in Rape Case Involving Hospital Worker

Indore News: पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया

Sat, 22 Mar 2025 09:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Mar 2025 09:02 AM IST
सार

Indore News: महिला से रेप का मामला सामने आया, आरोपी सुपरवाइजर ने नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore News Supervisor Arrested in Rape Case Involving Hospital Worker
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी सुपरवाइजर ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा लगातार धमकी दिए जाने के कारण पीड़िता को अस्पताल जाना भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद जब उसके पति ने काम पर न जाने का कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। पति के सहयोग से पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ग्राम कनाड़िया निवासी अजय देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजय उसी अस्पताल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, जहां पीड़िता अटेंडर के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन


नौकरी और प्रमोशन का झांसा देकर बुलाया
अजय ने पीड़िता को अपने प्रभाव में लेने के लिए उससे बार-बार बातचीत की। उसने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसका प्रमोशन करवा सकता है और उसकी सैलरी भी बढ़वा देगा। इन वादों के जरिए अजय ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बातचीत के दौरान वह पीड़िता को बार-बार फोन कर बुलाने लगा। 5 अक्टूबर 2024 को अजय ने पीड़िता को कॉल किया और उसकी लोकेशन पूछते हुए कहा कि उसका भाई विजय उसे लेने आ रहा है। जब पीड़िता अस्पताल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तब विजय उसे बाहर बाइक पर मिला और अपने साथ अजय के घर ग्राम कनाड़िया स्थित सुहाग होटल के पास लेकर गया। वहां विजय ने पीड़िता को अजय के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


बड़ी नौकरी का लालच देकर किया दुष्कर्म
अजय ने पीड़िता से कहा कि वह छोटी नौकरी कर रही है और उसकी पहचान के कारण उसे एक बड़े अस्पताल में अच्छी नौकरी दिलवाई जा सकती है, जहां उसे अधिक सैलरी भी मिलेगी। इसी बहाने अजय ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसकी जान ले लेगा। इसके बाद अजय ने अपने भाई को फोन कर बुलाया और पीड़िता को अस्पताल छोड़ने की बात कही। इस घटना के बाद अजय बार-बार उसे धमकाकर अपने घर बुलाने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अस्पताल जाना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को बताने के बाद मामला दर्ज
पीड़िता के लगातार काम पर न जाने के कारण उसके पति ने उससे पूछताछ की। इस पर पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पति के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी अजय देवड़ा के खिलाफ कनाड़िया पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed