फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Sumitra Mahajan reiterates demand for Vande Bharat between Indore and Mumbai

Indore News: सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इंदौर से मुंबई वंदे भारत ट्रेन की मांग की

Thu, 17 Jul 2025 07:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 17 Jul 2025 07:41 AM IST
सार

Indore News: इंदौर से मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। महाजन ने या तो वंदे भारत शुरू करने या फिर दुरंतो को प्रतिदिन चलाने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
Indore News: Sumitra Mahajan reiterates demand for Vande Bharat between Indore and Mumbai
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से आठ बार सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक बार फिर इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर यातायात का दबाव बहुत अधिक है और वर्तमान में केवल दो ट्रेनें अवंतिका एक्सप्रेस (प्रतिदिन) और दुरंतो एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) ही संचालित हो रही हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


महाजन ने सुझाव दिया कि इस व्यस्त रूट पर वंदे भारत या अन्य किसी तेज रफ्तार यात्री ट्रेन की सेवा शुरू की जाए। यदि त्वरित रूप से वंदे भारत शुरू करना संभव नहीं हो तो दुरंतो एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए और इसके समय में भी सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


फरवरी 2024 में भी उठाई थी यही मांग
गौरतलब है कि महाजन ने फरवरी 2024 में भी रेल मंत्री को इसी विषय पर पत्र लिखा था। उस पत्र में उन्होंने बताया था कि बीते 39 वर्षों से इंदौर और मुंबई के बीच अवंतिका एक्सप्रेस प्रतिदिन चल रही है जबकि दुरंतो एक्सप्रेस केवल रविवार और शुक्रवार को चलती है। महाजन ने तर्क दिया कि इस रूट पर फ्लाइट्स और 40 से अधिक बसें हर दिन चलती हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में रेलवे को तेज गति की सेवा जैसे वंदे भारत ट्रेन शुरू करनी चाहिए या दुरंतो को सप्ताह में कम से कम चार दिन चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरंतो अधिक सुविधाजनक, पर सूरत में स्टॉप नहीं
इंदौर से मुंबई यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री दुरंतो एक्सप्रेस को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह रात 9 बजे रवाना होती है और सुबह 8:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। इसके मुकाबले अवंतिका एक्सप्रेस शाम 5 बजे निकलती है और सुबह 6:30 बजे मुंबई पहुंचती है। हालांकि, यात्रियों की एक प्रमुख मांग है कि दुरंतो एक्सप्रेस को सूरत और वापी जैसे शहरों में भी रुकवाया जाए, जिससे इन स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को आसानी हो। वर्तमान में अवंतिका एक्सप्रेस सूरत में रुकती है लेकिन उसका समय रात 2:30 बजे का है, जो यात्रियों के लिए असुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed