फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Severe Cold Wave in MP Weather Update Temperature Winter Season 2025

Indore News: इंदौर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, रात का पारा 8 डिग्री के पास, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 21 Nov 2025 10:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 21 Nov 2025 10:56 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप जानलेवा होता जा रहा है। रीवा में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, मौसम विभाग ने इंदौर और भोपाल समेत कई जिलों में अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
Indore News Severe Cold Wave in MP Weather Update Temperature Winter Season 2025
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। भोपाल और इंदौर में रात का तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। इस साल नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हालात यह हैं कि भोपाल में नवंबर की सर्दी ने पिछले 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, इंदौर में भी पिछले 25 साल में नवंबर में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। इंदौर में शुक्रवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 28.8 डिग्री पर पहुंचा, जबकि रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


एक की जान गई
गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में इस सीजन में पहली बार तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड का असर अब जानलेवा भी होने लगा है, रीवा जिले में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। 
विज्ञापन


अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 नवंबर से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसमें मालवा-निमाड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। भोपाल में पिछले 10 दिनों से लगातार कोल्ड वेव यानी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 नवंबर से देश की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले प्रदेशवासियों को अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद तापमान में थोड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed