फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Scorching Heatwave Grips Indore as Temperatures Soar Past 40°C

Indore News: इंदौर में गर्मी का कहर, पारा 40 के पार, कब आएगी मानसून की राहत?

Tue, 10 Jun 2025 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिनभर की तपिश और रात के बढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Indore News: Scorching Heatwave Grips Indore as Temperatures Soar Past 40°C
इंदौर के होलकर स्टेडियम में तेज धूप - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इंदौर में पारा 40 के पार पहुंच गया। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच आज दिन का पारा 0.8 डिग्री की उछाल के साथ 40.4 पर पहुंच गया। रात का पारा 0.2 डिग्री उछलकर 26.2 पर आ गया। दिनभर गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कें खाली दिखी और लोग धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। 

विज्ञापन


Indore News: स्कूली बच्चों में चलाया जनजागरण अभियान, इंदौर के 100 स्कूल तंबाकूमुक्त
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ और पारा 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस वजह से आम जनता काफी परेशान हो गई है। मौसम के वर्तमान सिस्टम के मुताबिक दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। सुबह 11 बजे के बाद तेज गर्मी का असर शुरू हो जाता है जो शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा महसूस होता है। जून माह में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रात के समय भी गर्मी का असर जारी है और सोमवार रात का तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनसून के दस्तक से पहले जारी रहेगा गर्मी का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 12 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। इसी बीच 3-4 दिनों में मानसून मध्यप्रदेश में दाखिल होगा, जो मंडला, बालाघाट और आस-पास के जिलों से प्रवेश करेगा। इंदौर में मानसून की एंट्री 15 जून के बाद होगी। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, मानसून के आने से पहले प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप रहता है। सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों में होती है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग भी अधिक तापमान से प्रभावित होते हैं। जून के आखिरी दिनों में तापमान में थोड़ी राहत मिलती है, हालांकि रात का तापमान 8 से 10 डिग्री तक गिर जाता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

गर्मी के तेज बढ़ने के पीछे वजहें

मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक हफ्ते में हिमालय के उत्तर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरा है, जिसका पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों पर ज्यादा असर नहीं हुआ। यह इस साल पहली बार हुआ है। साथ ही पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों में तापमान 48-49 डिग्री के बीच बना हुआ है। पश्चिमी हवाओं के चलते हवा में नमी लगभग समाप्त हो गई है। यही वजह है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिनका प्रभाव इंदौर और आस-पास के क्षेत्रों पर भी पड़ा है।

आगामी दिनों में मौसम की संभावनाएं

फिलहाल मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जून के मध्य से प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी, जिससे गर्मी में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। हालांकि, मानसून आने तक गर्मी और तेज रहने की संभावना है। लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। बारिश और मानसून के आने के बाद ही मौसम में सामान्य ठंडक लौटेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed