फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: School bus driver had a heart attack, accident was avoided by stopping the bus, but the driver di

Indore News:स्कूल बस के ड्रायवर को आया हार्टअटैक, बस रोककर टाला हादसा, लेकिन ड्रायवर की हो गई मौत

Thu, 18 Jan 2024 03:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Jan 2024 03:53 PM IST
सार

घटना गुरुवार दोपहर को हुई। गुमाश्ता नगर केसरा बाजार का बस चालक द्वारका प्रसाद दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को अलग-अलग स्टाॅपों पर छोड़ने के लिए निकला।

विज्ञापन
Indore News: School bus driver had a heart attack, accident was avoided by stopping the bus, but the driver di
ड्रायवर को आया हार्टअटैक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर केे कसेरा बाजार स्कूल के बस चालक को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब वह स्कूली बच्चों से भरी बस चला रहा था। जैसे ही उसे सीने में दर्द हुआ तो चालक ने बस रोक दी और बस को हादसे से बचा लिया, लेकिन ड्रायवर की खुद की जान नहीं बच पाई। हार्टअटैक ने चालक की जान ले ली।

विज्ञापन

घटना गुरुवार दोपहर को हुई। गुमाश्ता नगर केसरा बाजार का बस चालक द्वारका प्रसाद दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को अलग-अलग स्टाॅपों पर छोड़ने के लिए निकला।

विज्ञापन


स्कूल से निकलने के आधे घंटे के बीच उसने कुछ स्टाॅपों पर बच्चों को उतारा। सड़क पर चल रही बस के दौरान चालक के दिल में अचानक तेज दर्द होने लगा और पसीना आने लगा। इसके बाद चालक द्वारका प्रसाद ने बस सड़क पर रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद वह स्टेेयरिंग की तरफ झुक गया। बस क्लीनर ने ड्रायवर को इस हालत में देखा तो स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। कुछ देर बाद चालक को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मौत की वजह दिल का दौर पड़ना बताया गया। कुछ देर बाद दूसरी स्कूल बस से बच्चों को छोड़ा गया। परिजनों ने बताया कि पहले कभी द्वारका प्रसाद को दिल से जुड़ी तकलीफ नहीं हुई। अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई द्वारका की मौत से परिजन भी सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed