फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Scam committed by paying contractors without work, Mayor should resign

Indore:प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोले-मित्र ठेकेदारों को बगैर काम के भुगतान कर दिया, मेयर इस्तीफा दें

Sat, 01 Jun 2024 04:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

यादव ने लगाया कि नगर निगम में युवा मोर्चा से जुड़े लोग और अपने मित्र ठेकेदारों को बगैर काम के करोड़ों केे भुगतान कर दिया। मेयर इंदौर को घोटाले में भी नंबर वन बनाना चाहते हैै। इस घोटाले के कारण इंदौर की सबसे साफ शहर की छवि भी धूमिल हुई है।

विज्ञापन
Indore News: Scam committed by paying contractors without work, Mayor should resign
प्रदेश युवा कांग्रेस ने मेयर पर लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव शनिवार को इंदौर  आए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम मेें 100 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया। इसके लिए सबको अपना मित्र बताने वाले पुष्य मित्र भार्गव जिम्मेदार है।

विज्ञापन

यादव ने लगाया कि नगर निगम में युवा मोर्चा से जुड़े लोग और अपने मित्र ठेकेदारों को बगैर काम के करोड़ों केे भुगतान कर दिया। मेयर इंदौर को घोटाले में भी नंबर वन बनाना चाहते हैै। इस घोटाले के कारण इंदौर की सबसे साफ शहर की छवि भी धूमिल हुई है। मेयर भार्गव को नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यादव ने कहा कि प्रदेश का नर्सिंग घोटाला व्यापमं घोटाले का अपडेट हैै। रोजगार के लिए जो युवा काॅलेज में पढ़ाई कर रहे थे। उनके भविष्य पर भाजपा सरकार ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया।नर्सिंग काॅलेज को अनुमति का मामला स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी में रहता है। मंत्री विश्वास सारंग भी जानते थे कि वे एक दो कमरे के भवनों में काॅलेज संचालित करने की अनुमति दे रहे है। वे भी इस घोटाले के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि बुरहानपुर में फर्जी आंकड़े दिखाकर अफसरों ने जल मिशन का अवार्ड ले लिया, जबकि वहां के कई क्षेत्रों में पानी नहीं है। पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य के सेंधवा के कोलकी गांव में पाइप की लाइन बिछी है, लेकिन नल नहीं लगे।


कई ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में जानवर और मनुष्य एक साथ पानी पीते हैै। यादव ने कहा कि गुजरात की कंपनियों ने जल मिशन का काम ठेके पर लिया। काम को कागजों पर पूरा दिखा दिया गया, लेकिन मौके पर काम नहीं हुआ। प्रदेश सरकार जनता से जुड़े मामलों में भी घोटाले करने में पीछे नहीं हट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed