फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news rto vehicle fitness

Indore News: पूरे प्रदेश में फिटनेस करवा सकेंगे इंदौर के वाहन, विरोध के बाद 24 घंटे में परिवहन विभाग का यूटर्न

Fri, 26 Jul 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Jul 2024 06:50 PM IST
सार

निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए लिए गए निर्णय पर विभाग का हुआ चौतरफा विरोध, पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स ने किया विरोध
 

विज्ञापन
indore news rto vehicle fitness
प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स उतरे विरोध में - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवहन विभाग द्वारा निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया निर्णय विभाग को 24 घंटों में ही वापस लेना पड़ा। परिवहन मुख्यालय ने 12 जुलाई को तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा था कि इंदौर, भोपाल और ग्वालियर ने निजी ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) को मान्यता दी गई है। इसके चलते इन तीनों ही जिलों में वाहनों का फिटनेस टेस्ट परिवहन विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा। यह फिटनेस टेस्ट निजी सेंटर पर ही किया जाएगा। इस निर्णय के बाद आई तकनीकी समस्याओं के चलते 24 जुलाई तक इंदौर के सेंटर के लिए सिस्टम से अपाइंटमेंट ही जारी नहीं हो रहे थे। 
विज्ञापन


प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स उतरे विरोध में 
इसके बाद 24 जुलाई शाम को विभाग ने सिस्टम में बदलाव किया। विभाग ने इंदौर आरटीओ द्वारा किए जाने वाले फिटनेस अपाइंटमेंट के विकल्प को बंद कर दिया। इसके बाद वेदांती व्हीकल फिटनेस सेंटर का विकल्प खोल दिया। विभाग ने कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए इंदौर में रजिस्टर्ड वाहनों के प्रदेश में कहीं भी फिटनेस जांच ना किए जाने को लेकर भी सिस्टम में लॉक लगा दिया। जब यह बात सामने आई तो प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स भी विभाग के इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने लगे। 
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में हो सकेगा फिटनेस
बढ़ते हुए विरोध को देखते हुए। विभाग ने 25 जुलाई शाम से इंदौर के वाहनों की फिटनेस जांच पर लगाया प्रतिबंध वापस ले लिया है। अब इंदौर के वापस प्रदेश में कहीं भी फिटनेस जांच करवा सकेंगे। इंदौर के वाहनों को सिर्फ इंदौर में ही फिटनेस करवाने के इस निर्णय का चौतरफा विरोध हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed