फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news road accident vishal solanki bank manager hit and run case

Indore News: इंदौर में कई लोगों को कार से उड़ाने वाला निकला बैंक मैनेजर, पुलिस ने देवास से पकड़ा

Fri, 12 Apr 2024 11:08 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 12 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक मैनेजर विशाल सोलंकी को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
indore news road accident vishal solanki bank manager hit and run case
रेपिडो चालक बुकिंग कर रहा था और कार से कुचल दिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एबी रोड पर कई लोगों को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह एक बैंक अफसर है। बैंक अफसर ने कई लोगों को टक्कर मारी जिसमें एक रेपिडो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक पिता और बेटा गंभीर हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर निकाले और देवास से आरोपित को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है
लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि विशाल सोलंकी निवासी शिखरजी धाम कालोनी बावड़िया जिला देवास को पकड़ा है। वह निजी बैंक में मैनेजर है। पुलिस ने गुरुवार को ही उसे कार के साथ पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


कहीं भी नहीं रुका
विशाल ने लोगों को कई जगह पर टक्कर मारी। हमने हर जगह के सीसीटीवी फुटेज देखे। उसने सबसे पहले देवास नाका पर बाइक सवार लालूराम और उसके बेटे करन को टक्कर मारी। दोनों को गंभीर घायल हालत में वह छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने महिंद्रा कार शोरूम के सामने रैपिडो चालक रतन सूर्यवंशी को टक्कर मारी। रतन बुकिंग आर्डर कर रहा था तभी विशाल ने उसे टक्कर मारी और भाग निकला। विशाल की कार ने रतन को करीब 20 फीट तक घसीटा। वह उछला और खंबे से टकराया। उसका हेलमेट निकल गया और सिर में गहरी चोट आई। इसके बावजूद यहां पर भी विशाल नहीं रुका। वह तेज गति में कार भगाता हुआ निकल गया। पुलिस ने पूरे रास्ते के सीसीटीवी निकाले हैं और अब उससे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed