फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Temperatures in Madhya Pradesh, Ujjain and Indore Among Hottest Cities

Indore News: मप्र में बढ़ा पारा, इंदौर-उज्जैन-रतलाम, सबसे गर्म, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Mon, 10 Mar 2025 02:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Mar 2025 02:12 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। उज्जैन और इंदौर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन में तापमान और बढ़ सकता है। भोपाल में तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है।  

विज्ञापन
Indore News Rising Temperatures in Madhya Pradesh, Ujjain and Indore Among Hottest Cities
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : is

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। सबसे अधिक गर्मी रतलाम में रही, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में रविवार को रतलाम, उज्जैन और इंदौर सबसे गर्म रहे। उज्जैन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री रहा। उज्जैन में रात का पारा 14.5 और इंदौर में 18.0 दर्ज किया गया। नर्मदापुरम, मंडला और शिवपुरी में भी तापमान में उछाल देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। सोमवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। भोपाल में भी तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है।  
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं का असर खत्म हुआ
बीते दिनों प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर देखा गया था, जिससे कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। भोपाल समेत कई स्थानों पर पिछले 10 सालों का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया था। कई जगह शीतलहर चली और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर गया था। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड जैसे शहर सबसे ठंडे रहे। लेकिन अब बर्फीली हवाओं का असर कम होने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है, जिससे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।  
विज्ञापन


दिन और रात दोनों में बढ़ रही गर्मी
भोपाल में 34.5 डिग्री, ग्वालियर में 33.4 डिग्री और जबलपुर में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में तापमान 37.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 36.8 डिग्री, मंडला और शिवपुरी में 36 डिग्री, सिवनी में 35.4 डिग्री, दमोह में 35.2 डिग्री, गुना में 35.1 डिग्री, धार, नरसिंहपुर, टीकमगढ़-खजुराहो में 35 डिग्री, खरगोन में 34.8 डिग्री, बैतूल में 34.2 डिग्री और मलाजखंड में तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी उछाल देखा गया है। शनिवार-रविवार की रात में नर्मदापुरम और खंडवा का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन का पूर्वानुमान 
10 मार्च को भोपाल में पारा 35 डिग्री के पार जा सकता है। इंदौर और उज्जैन में तापमान 36 डिग्री के करीब रहेगा। अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ा रहेगा।  
11 मार्च को दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।  

आने वाले दिनों का मौसम
मार्च के पहले सप्ताह में ओले, बारिश और बादल के बीच ठंड-गर्मी का मिश्रित मौसम रहा। अब तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed