फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Temperature with Expected Increase from March 9

Indore News : तापमान में लगातार बढ़ोतरी, 3 डिग्री उछला रात का पारा, 9 मार्च से गर्मी का और बढ़ेगा असर

Sat, 08 Mar 2025 09:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Mar 2025 09:51 PM IST
सार

Indore News : इंदौर में दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद तापमान और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Indore News Rising Temperature with Expected Increase from March 9
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह धूप खिलने के बाद हल्की गर्मी का असर महसूस किया गया। दिनभर तेज धूप रही और ठंडी हवाएं भी राहत न दे सकी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस 
शुक्रवार को इंदौर में दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान दिनभर तेज धूप रही और 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शनिवार को तापमान में तेज उछाल देखा गया। शनिवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री रहा और इसमें 1.2 डिग्री का इजाफा रहा और रात में 16.4 डिग्री रहा और इसमें 3.4 डिग्री का इजाफा देखा गया।
विज्ञापन


बारिश के अब कोई आसार नहीं
फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य स्तर पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से दो दिन बाद मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हल्का असर दिखाई दे सकता है। हालांकि, इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का असर तेज होगा
आज इंदौर में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, और 9 मार्च को भी इसमें हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इंदौर में गर्मी का असर मार्च के महीने से ही तेज होने लगता है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। वहीं, 4 मार्च 1898 को रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। 24 घंटे में लगभग एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड भी इंदौर में दर्ज है, जबकि पूरे मार्च महीने में कुल दो इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में सामान्यतः 2 से 3 दिन बारिश होती है। कई बार इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed