फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Referee accused of rape and fraud after promising government job

Indore: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रेप किया, खेल प्राधिकरण का रेफरी पकड़ाया, शादीशुदा महिला के वीडियो भी बनाए

Wed, 09 Jul 2025 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 09 Jul 2025 08:27 PM IST
सार

Indore News: रैफरी विनय कुमार पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप है। महिला ने राजेन्द्र नगर व तिलक नगर पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
Indore News: Referee accused of rape and fraud after promising government job
रैफरी और महिला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की एक शादीशुदा महिला ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के रैफरी विनय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और रेप का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने 18 जून को राजेन्द्र नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें विनय कुमार पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया। बाद में महिला ने उस पर बलात्कार करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात भी कही। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने कोच असिस्टेंट की फर्जी नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से रुपए ऐंठे और फिर शोषण किया। मंगलवार को तिलक नगर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपए
शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में एक निजी संस्था में काम करने के दौरान पीड़िता की पहचान विनय कुमार से हुई थी। आरोपी ने खुद को खेल प्राधिकरण का अधिकारी बताकर कोच असिस्टेंट की सरकारी नौकरी दिलवाने का लालच दिया। शुरुआत में 15 हजार रुपए की मांग की गई, जिसे महिला ने ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसके बाद फरवरी 2025 में 4 लाख 60 हजार नकद देने को कहा गया, जो पीड़िता ने आरोपी को दे दिए। विनय ने मेल और दस्तावेज दिखाकर दावा किया कि नौकरी का प्रोसेस शुरू हो चुका है और अगले माह नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


जेवर गिरवी रखकर भेजे पैसे, फिर धमकियों का दौर
आरोपी ने इसके बाद एक बार फिर 3 लाख 30 हजार की मांग की। महिला ने इस रकम को देने के लिए अपने जेवर तक गिरवी रख दिए और विनय के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। जब महिला ने बार-बार नौकरी की स्थिति पूछी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा और धमकाने लगा कि उसके बड़े अधिकारियों से संबंध हैं। महिला ने बताया कि जब उसने दबाव डाला तो विनय ने उसे वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक नगर पुलिस ने हिरासत में लिया, वकीलों ने किया विरोध
राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि घटनास्थल तिलक नगर थाना क्षेत्र में आता है, जिसके बाद पीड़िता को वहां भेजा गया। तिलक नगर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार को हिरासत में ले लिया। जैसे ही उसे पकड़ा गया, आरोपी के वकीलों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और विवाद की स्थिति बन गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed