फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rajnath Singh will come to Indore tomorrow

Indore News: कल इंदौर आएंगे राजनाथ सिंह, आंबेडकर के जन्मभूमि स्मारक जाएंगे, आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे

Sat, 28 Dec 2024 05:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 28 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

Indore News: 29 और 30 दिसंबर को रक्षा मंत्री का दौरा, देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का भी दौरा करेंगे। प्रशासन आज से तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
Indore News Rajnath Singh will come to Indore tomorrow
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर मप्र में आ रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर, महू और उज्जैन में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। वह कल इंदौर आएंगे और फिर यहां से महू के लिए जाएंगे। वह महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर आर्मी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विमान से 29 दिसंबर को दोपहर में इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए महू जाएंगे और आर्मी वार कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश के दर्शन कर स्मारक का भ्रमण करेंगे। स्मारक में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वे 12:55 पर आर्मी वार कॉलेज के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यूनिट का दौरा करेंगे। शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे। इसके बाद शूटिंग और अन्य खेलों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट भी जाएंगे।
विज्ञापन


महू से उज्जैन जाएंगे
महू में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन उज्जैन जाएंगे। उज्जैन से इंदौर लौटकर रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महू में मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं हैं। इनमें स्टेशन हेडक्वार्टर, आर्मी वार कॉलेज और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इनके साथ ही इंफेंट्री स्कूल भी है। इन संस्थानों में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री इन जगहों का भी दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed