{"_id":"689b4280691c6ec95c0202ba","slug":"indore-news-protest-against-hukamchand-mill-tree-cutting-in-city-center-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हुकुमचंद मिल के पेड़ों की कटाई रोकने पहुंचे पर्यावरणप्रेमी, बोले शहर हो जाएगा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हुकुमचंद मिल के पेड़ों की कटाई रोकने पहुंचे पर्यावरणप्रेमी, बोले शहर हो जाएगा बर्बाद
Tue, 12 Aug 2025 07:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:05 PM IST
सार
Indore News: शहर के पर्यावरणप्रेमियों ने आज हुकुमचंद मिल के परिसर में धरना दिया, यहां पर आने वाले कमर्शियल प्रोजेक्ट का विरोध किया और इसके नुकसान बताए।
विज्ञापन
मिल परिसर में प्रदर्शन करते नागरिक
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
शहर के मध्यक्षेत्र में स्थित हुकुमचंद मिल के पेड़ों की कटाई को रोकने के विरोध में आज पर्यावरणप्रेमियों ने धरना दिया। मिल के परिसर में ही अलग अलग संस्थाओं के सदस्य और शहर के नागरिक पहुंचे और पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया। मिल परिसर में धरने के बाद सभी ने रैली निकाली और मिल के आसपास के क्षेत्र के लोगों को जागरूकता पर्चे बांटे।
यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर के रालामंडल में गोल्फकार्ट से होगी डियर सफारी, 60 रुपये में पर्यटक कर सकेंगे सफर
सूख जाएगा बोरिंग का पानी, भट्टी बन जाएगा शहर
पर्यावरणप्रेमियों ने बताया कि यदि शहर के बीचों बीच बने इस आखिरी जंगल क्षेत्र को काट दिया गया तो शहर के अधिकांश हिस्से का बोरिंग का पानी सूख जाएगा। इसके साथ में शहर का तापमान भी बहुत अधिक बढ़ जाएगा और शहर भट्टी की तरह तपने लगेगा।
विज्ञापन
जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
पर्यावरणप्रेमियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और जब तक यह प्रोजेक्ट रुक नहीं जाता तब तक वे विरोध करते रहेंगे। अगले सप्ताह भी धरना दिया जाएगा और रैली निकाली जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार कैंपेने चलाए जाएंगे।
फ्लैट, दुकानें और दफ्तर बनेंगे
हुकुमचंद मिल की जमीन मप्र हाउसिंग बोर्ड के पास है और यहां पर एक बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट आने वाला है। यहां पर फ्लैट, दुकानें और दफ्तर बनेंगे। मिल की यह जमीन कोर्ट में चले लंबे केस के बाद हाउसिंग बोर्ड को मिली है।