फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Deer safari will be done by golf cart in Ralamandal of Indore, tourists can travel for 60 rupees

Indore: इंदौर के रालामंडल में गोल्फकार्ट से होगी डियर सफारी, 60 रुपये में पर्यटक कर सकेंगे सफर

Tue, 12 Aug 2025 06:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

रालमंडल के मैदानी हिस्से को डियर सफारी के रुप में विकसित किया गया है। गोल्फकार्ट के जरिए तीन किलोमीटर तक यात्री घूम सकेंगे। पंद्रह से बीस मिनट तक पर्यटक डियर सफारी का आनंद ले सकेंगे। कई बार हिरण पर्यटकों के करीब भी आ जाते है।

विज्ञापन
Indore: Deer safari will be done by golf cart in Ralamandal of Indore, tourists can travel for 60 rupees
रालामंडल में फिर से शुरू होगी डियर सफारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रालामंडल अभ्यारण में अब पर्यटन डियर सफारी का आनंद गोल्फकार्ट में बैठकर ले सकेंगे। यह सेवा पहले भी शुरू की गई थी, लेकिन नियमित नहीं रह पाती थी। वन विभाग ने इसके लिए हाल ही में टेंडर भी जारी किए है। प्रति यात्री इस वाहन में सवार होने के लिए 60 रुपये खर्च करना होंगे। इसमें से 30 रुपये वन विभाग को को मिलेंगे, जबकि 30 रुपये आपरेटर की जेंब में जाएंगे।। वन विभाग वाहन आपरेटरों से इसके लिए अनुबंध करेगा।

विज्ञापन

 

शहर के रालामंडल अभ्यारण में वन विभाग ने हिरण भी छोड़ रखे है। वे खुले बाडे में झुंड में घूमते रहते है। बाड़े में पर्यटकों के घूमने के लिए एक ट्रेक भी बना हुआ है। इसके अलावा आराम करने के लिए झोपडि़यां भी बनाई गई है।

विज्ञापन



मंगलवार को वन विभाग ने गोल्फ कार्ट वाहन के लिए टेंडर जारी किए है। पांच से आठ की संख्या में यह वाहन यहां पर्यटकों को सैर कराएंगे। कुछ वाहनों में छह यात्री सफर कर सकेंगे तो कुछ वाहनों में आठ से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

3 किलोमीटर की होगी डियर सफारी

रालमंडल के मैदानी हिस्से को डियर सफारी के रुप में विकसित किया गया है। गोल्फ कार्ट के जरिए तीन किलोमीटर तक यात्री घूम सकेंगे। पंद्रह से बीस मिनट तक पर्यटक डियर सफारी का आनंद ले सकेंगे। कई बार हिरण पर्यटकों के करीब भी आ जाते है या ट्रेक पर ही विचरण करते है। तब गाड़ी रुकवा कर पर्यटक उन्हें करीब से देख सकते है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed