फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Proposal to remove Anwar Qadri from the post of councilor approved, Qadri presented his reply fr

Indore News: अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूर, जेल से पेश किया कादरी ने जवाब

Thu, 09 Oct 2025 06:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 Oct 2025 06:49 PM IST
सार

 पार्षद को पिछले दिनों पुलिस ने जिला कोर्ट से गिरफ्तार किया था। बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को लव जिहाद के मामले में पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि पार्षद कादरी ने  हिन्दू लड़कियों को फंसाने और उनसे शादी करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। 

विज्ञापन
Indore News: Proposal to remove Anwar Qadri from the post of councilor approved, Qadri presented his reply fr
पार्षद अनवर कादरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद के आरोपी पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने का प्रस्ताव पास हो गया है। गुरुवार को दो तिहाई बहुमत के आधार पर इंदौर नगर निगम के परिेषद सम्मेलन में मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के आने से पहले कांग्रेस के पार्षद सदन से वाॅक आउट कर गए और बाहर जमीन बैठकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास

विज्ञापन

 

सदन में अनवर कादरी को हटाने के प्रस्ताव पढ़ा गया। इस प्रस्ताव को पहले महापौर परिषद बैठक में मंजूरी दे दी गई थी और सम्मेलन में रखा गया था। अपनी पार्षदी बचाने के लिए कादरी ने जेल से अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। कादरी फिलहाल लव जिहाद की फंडिंग के मामले में जेल में है। पार्षदी खत्म करने के प्रस्ताव को भाजपा के पार्षदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है मामला

इंदौर में कांग्रेस के पार्षद को पिछले दिनों पुलिस ने जिला कोर्ट से गिरफ्तार किया था। बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को लव जिहाद के मामले में पकड़ा था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें पार्षद कादरी ने हिन्दू लड़कियों को फंसाने और उनसे शादी करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कादरी को भी आरोपी बनाया,लेकिन वह फरार हो गया था। 55 दिन बाद वह जिला कोर्ट में भेष बदल कर पेश हुआ। पुलिस ने कादरी की मदद करने के मामले में उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया था। कादरी ने फरारी के दौरान, महाराष्ट्र,कर्नाटक, नेपाल में फरारी काटी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed