{"_id":"6a657aab0a158a50e20bf47b","slug":"indore-news-preparations-underway-to-launch-the-metro-and-the-new-bus-station-simultaneously-in-indore-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो और कुमेड़ी में नए बस स्टेशन को एक साथ शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो और कुमेड़ी में नए बस स्टेशन को एक साथ शुरू करने की तैयारी
Sun, 26 Jul 2026 08:40 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:40 AM IST
सार
इंदौर में नए एमआर-10 बस टर्मिनल और 17 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का संचालन एक साथ शुरू करने की तैयारी चल रही है। दोनों परियोजनाएं पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन लोकार्पण का इंतजार है। बस स्टेशन शुरू होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
एमआर-10 के समीप कुमेड़ी में बनकर तैयार हुए नए बस स्टेशन और गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का एक साथ संचालन शुरू करने की कवायद की जा रही है। दोनों ही परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है।अधिकारियों का अनुमान है कि यदि एमआर-10 बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू होता है तो मेट्रो ट्रेन को भी अच्छी संख्या में यात्री मिल सकेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रो के गांधी नगर डिपो से टीसीएस चौराहे तक 7 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। कुमेड़ी का नया स्टेशन शुरू होने के बाद एमआर-10 क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 500 बसें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए रवाना होंगी।अनुमान है कि इस बस स्टेशन से प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही होगी। इसका सीधा लाभ मेट्रो ट्रेन को भी मिलेगा। बस स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक कंपनी को सौंपी है।
विज्ञापन
मेट्रो का लोकार्पण फिर टला
इंदौर में गांधी नगर से विजय नगर चौराहे होते हुए पूर्वी रिंग रोड स्थित रेडिसन चौराहे तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब दो माह पहले इसके लोकार्पण की तारीख भी तय कर दी गई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम टल गया। अब इस रूट पर संचालन शुरू करने के लिए रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके लिए मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आवेदन भी कर दिया है। फिलहाल रेडिसन तक मेट्रो ट्रैक का सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ है। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लग सकता है। इसके बाद गांधी नगर से रेडिसन तक 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
