फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news pregnant woman and unborn child die in road accident on Indore-Dhar road

Indore News: 9 माह की गर्भवती की मौत, पिता के घर राखी मनाने निकली, रास्ते में हो गई दुर्घटना

Mon, 11 Aug 2025 11:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 11 Aug 2025 11:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर-धार रोड पर एक भीषण हादसे में 9 माह की गर्भवती महिला बिंदू और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। महिला राखी पर मायके आ रही थी, जब ग्राम माचल के पास अचानक बाइक के सामने गाय आ गई और वाहन फिसल गया। 

विज्ञापन
Indore news pregnant woman and unborn child die in road accident on Indore-Dhar road
बिंदू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर-धार रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने जीजा के साथ इंदौर में पिता के घर राखी मनाने आ रही थी। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के सामने गाय आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम माचल के पास हुआ हादसा
बेटमा पुलिस के मुताबिक, यह घटना ग्राम माचल के पास हुई। सोमवार करीब शाम 4 बजे 23 वर्षीय बिंदू पति प्रभू, निवासी काली बिल्लोद बेटमा, और उसका जीजा सोनू पुत्र मुन्ना बाइक से जवाहर टेकरी स्थित बिंदू के मायके आ रहे थे। तभी रास्ते में अचानक गाय आ जाने से सोनू ने बाइक को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन फिसल गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में मौत
हादसे में बिंदू के सिर पर गंभीर चोट आई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिंदू को मृत घोषित कर दिया। सोनू को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल भेजा गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह की गर्भवती थी बिंदू
बिंदू के पिता ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां हैं और वह तीसरी बार मां बनने वाली थी। गर्भावस्था का नौवां महीना चल रहा था और डिलीवरी की तैयारी की जा रही थी। हादसे में न केवल बिंदू की, बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। बिंदू का परिवार जवाहर टेकरी में मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed