फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Policemen broke the door and came to serve the arrest warrant, five suspended

Indore News:दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मी, पांच निलंबित

Sun, 19 Apr 2026 06:02 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 19 Apr 2026 06:02 PM IST
सार

इंदौर में गिरफ्तारी वारंट तामील करने गई पुलिस टीम पर आरोप लगे हैं। ग्वालियर कोर्ट का वारंट तामिल कराने के दौरान पाँच पुलिसकर्मियों ने दरवाज़ा तोड़कर आरोपी को पकड़ा। शिकायत के बाद जाँच हुई और सभी पाँचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Indore News: Policemen broke the door and came to serve the arrest warrant, five suspended
पांच पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पदस्थ रहे पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता के ग्वालियर कोर्ट के केस में इंदौर के पाँच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तारी वारंट तामील करना महँगा साबित हुआ। पाँच पुलिसकर्मी स्कीम नंबर 114 में रहने वाले गौरव जैन के यहाँ दरवाज़ा तोड़कर घुसे।

विज्ञापन


वारंट तामील कर जैन को गिरफ्तार किया और निजी कार में ग्वालियर कोर्ट भी ले गए। आरोप है कि वकील से बात कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत भी ली। जैन ने इंदौर आकर पुलिस अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की, तो अब थानेदार संजय विश्नोई, सिपाही प्रणीत भदौरिया, नीरज, रविंद्र और दीपेंद्र को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बंद कर लिया था दरवाज़ा

गौरव जैन और पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद है। जैन ने कुछ चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। इसके बाद गुप्ता ने ग्वालियर कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट से जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसे गुप्ता ने पाँचों पुलिसकर्मियों को तामील कराने की जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता पूर्व में लसूड़िया में भी पदस्थ रहे हैं। जब पुलिसकर्मी वारंट तामील कराने जैन के घर गए, तो परिवार के लोगों ने गेट बंद कर लिया। पुलिसकर्मियों ने दरवाज़ा तोड़ा और जैन को पकड़कर ग्वालियर ले गए। रास्ते में जैन ने वकील से बात करने की इच्छा जताई, तो बदले में उससे भी रिश्वत ले ली। ग्वालियर से लौटने के बाद जैन ने सभी सबूतों के साथ पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से शिकायत की। जाँच के बाद पाँचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed