फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news police night checking crime case

Indore News: ब्रीथ एनालाइजर मशीन ले भागे नशेड़ी, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Sun, 15 Dec 2024 03:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 15 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

Indore News: शनिवार रात से रविवार सुबह तक कड़ी चेकिंग चली, एमआईजी पुलिस के चेकिंग पॉइंट पर नशेड़ियों का दुस्साहस
 

विज्ञापन
indore news police night checking crime case
पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के चलते हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए हर शनिवार व रविवार को शहर के सभी थानों में चेकिंग पॉइंट लगाए जाते हैं। गत शनिवार की रात एमआईजी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाकर दो व चार पहिया वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया जा रहा था कि कहीं चालक शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा। इसी दौरान एक कार चालक पुलिसकर्मी के हाथ से बीथ एनालाइजर ही झपटकर कार सहित भाग निकला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पॉइंट पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने लाल रंग की कार को रोका और चालक नशे में तो नहीं है, यह चेक करने के लिए ब्रीथ एनालाइजर उसके मुंह की ओर बढ़ाया तो चालक ने पुलिसकर्मी से वह मशीन झपट ली और कार सहित भाग निकला। गनीमत रही कि सामने खड़े पुलिसकर्मी गाड़ी की चपेट में आने से बच गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से कार का पीछा करने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया, जहां से मिली सूचना के बाद विजय नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने तत्काल बैरिकेडिंग की, लेकिन कार सवार नशेड़ी मेन रोड के बजाय बीच में ही कहीं किसी और रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन


397 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्रवाई 
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसमें 397 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर रोक लगाई जा सके। इधर, अवैध रूप से सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


364 बदमाशों को चेक किया, 793 पर वैधानिक कार्रवाई की
इस दौरान पुलिस ने गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 1364 बदमाशों को चेक किया। उसमें से 793 पर वैधानिक कार्रवाई की। इसमें विभिन्न प्रकरणों में वांछित 286 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया गया। जिसमें लंबे समय से फरार 49 स्थाई और 91 गिरफ्तारी और 146 जमानती वारंट के साथ ही 149 समन भी तामील किए गए। आदतन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए- 170 BNSS में-15 व 129 BNSS में-13, 126B/135(3) BNSS में-79 व 141-1ख BNSS में-1 इस प्रकार108 बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई/समंस तामील किए गए। साथ ही क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के 190-गुंडे/बदमाशों, 71-नकबजनों, 41-लुटेरों, 102-चाकूबाजों, 21-ड्रग पैडलर्स एवं 110 निगरानी शुदा बदमाशों के साथ ही 36 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित 571 से ज्यादा बदमाशों को चेक किया गया और कार्रवाई की गई। पकड़ाए गए और चेक किए गए बदमाशों को अपराध न करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed