फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: PM Heli Service did not get passengers for two days, flight to Omkareshwar took off on the third

Indore News: पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा को दो दिन से नहीं मिले यात्री,तीसरे दिन ओंकारेश्वर के लिए भरी उड़ान

Sat, 22 Nov 2025 05:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Nov 2025 05:44 PM IST
सार

इंदौर से उज्जैन हेलीकाॅप्टर से 20 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से इंदौर से उज्जैन तक जाने में एक घंटे का समय लगता है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक हवाई सफर 30 मिनट में पूरा होगा। सड़क मार्ग से दो घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन
Indore News: PM Heli Service did not get passengers for two days, flight to Omkareshwar took off on the third
इंदौर से शरू हुई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा को नहीं मिल रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से दो दिन पहले शुरू हुई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। शुरूआत के दो दिन तो उज्जैन व ओंकारेश्वर जाने के लिए यात्री नहीं मिले। शनिवार को एक परिवार जरूर ओंकारेश्वर जाने के लिए हेलीपेड पर पहुंचा, हालांकि आने वाले तीन-चार दिनों के लिए भी कोई बुकिंग नहीं है।

विज्ञापन


 

दोनों ज्योर्तिलिंगों के लिए पहले भी हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू की गई थी, लेकिन पर्याप्त यात्री नहीं मिलने की वजह से उसे बंद करना पड़ा था। तब प्रति यात्री किराया तीन हजार रुपये था। अब पांच हजार रुपये किया गया है।

विज्ञापन

 

शुक्रवार से आम यात्रियों के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा हेलीकाॅप्टर के जरिए शुरू की गई, लेकिन यात्री नहीं आए। शुक्रवार को भी कुछ नेता हेलीकाॅप्टर में बैठकर उज्जैन पहुंचे। शनिवार को जरूर कुछ यात्रियों ने इस सेवा का उपयोग किया। इस सेवा को संचालित कर रही कंपनी का कहना है कि दिसंबर व जनवरी माह में काफी यात्री उज्जैन व ओंकारेश्वर आते हैं। इस सेवा का उपयोग पर्यटक करेंगे। एक दिन में दोनों ज्योर्तिलिंग के दर्शन हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हेलीकाॅप्टर सप्ताह में पांच दिन इंदौर से उज्जैन व ओंकारेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा का फायदा परिवारों को व छोटे ग्रुपों को मिलेगा। वे दोनों धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकाॅप्टर बुक करा सकते हैं। इस सेवा के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने हेलीपेड तैयार किए हैं। इसका किराया अधिकतम छह हजार रुपये प्रति यात्री है।

 

हेलीकाॅप्टर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व मंगलवार व रविवार को उड़ान भरेगा। इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए हेलीकाप्टर का किराया साढ़े छह हजार प्रति यात्री रहेगा। बुधवार व गुरुवार को हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भरेगा। टिकट पहले आए पहले पाए आधार पर मिलेंगे।




इंदौर से उज्जैन हेलीकाॅप्टर से 20 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से इंदौर से उज्जैन तक जाने में एक घंटे का समय लगता है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक हवाई सफर 30 मिनट में पूरा होगा। सड़क मार्ग से दो घंटे का समय लगता है। इस हेलीकाॅप्टर सेवा के जरिए पर्यटन एक दिन में दोनों ज्योर्तिलिंगों के दर्शन एक दिन में कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed