फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news pithampur protest bhopal gas tragedy union carbide

Pithampur Protest: 15 घंटे से जाम में फंसे हजारों वाहन, आंदोलनकारियों को हटाने में पुलिस की सांसे फूली

Fri, 03 Jan 2025 10:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 03 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

Pithampur Protest: अमर उजाला ने इंदौर मुंबई हाईवे पर जाम के हालात देखे, सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह से जाम में फंसे हुए हैं। भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा जलाने का विरोध करने सड़कों पर उतरे लोग। 
 

विज्ञापन
indore news pithampur protest bhopal gas tragedy union carbide
सुबह से मुंबई आगरा रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा पीथमपुर Pithampur में जलाने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह हजारों लोग पीथमपुर के आसपास की सड़कों पर निकल आए और सभी रास्तों को जाम कर दिया। इंदौर, पीथमपुर, महू, राऊ, मुंबई, आगरा और रतलाम रोड पूरी तरह से जाम कर दी गई। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जाम देर रात तक लगा हुआ है और पुलिस प्रशासन की सांसें फूल रही हैं। सैकड़ों लोग जाम में फंसे हुए हैं। इनमें पर्यटक, कंपनियों के कर्मचारी, फैक्ट्रियों के ट्रक और आम नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


संकरे रास्ते और खेतों में आवाजाही भी बंद
बंद की स्तिथि इतनी खतरनाक है कि लोगों ने संकरे रास्तों और खेतों से आवाजाही को भी बंद कर दिया है। पीथमपुर में आने जाने वाले नागरिक भी सुबह से परेशान हैं। पीथमपुर के पावर हाउस चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाएं देर रात तक रोड पर बैठी हुई हैं। इन्होंने राऊ-पीथमपुर रोड जाम कर रखा है। यहां करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। महिलाओं का कहना है कि उनसे अब तक कोई अधिकारी मिलने नहीं आया है। महिलाओं ने कहा कि भोपाल का कचरा वापस भोपाल जाना चाहिए।
विज्ञापन


आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भी जाम 
पीथमपुर में विरोध प्रदर्शन के चलते कंपनियों के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। दिन में सैकड़ों कर्मचारी कंपनियों में नहीं पहुंच पाए और जो पहुंच गए वो वापस अपने घर पर नहीं आ पाए। कई कंपनियों ने तो देर रात तक कर्मचारियों को कंपनियों में ही रुकने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कुछ रास्तों पर लाठीचार्ज
पुलिस ने देर रात कुछ रास्तों पर लाठीचार्ज कर आवाजाही शुरू करवाई है। पावर हाउस चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद रोड पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से भागे। इसी तरह कुछ अन्य रास्तों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed