Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर के पेड़ पर मरीज ने लगाई फांसी
महेश सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल से नीचे आया और पार्किंग वाले हिस्से में पहुंचा। वहां उनसे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से इलाज की पर्ची निकली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में एक मरीज ने फांसी लगा ली। वह अपनी बीमारी से परेशान था। लोगों ने जब फांसी पर लटका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मरीज की शिनाख्त सोनकच्छ निवासी महेश पिता लक्ष्मण के रुप में हुई है। वह 15 अप्रैल को इलाज के लिए इंदौर आया था और एमवाय अस्पताल में भर्ती था। महेश की मौत की खबर पुलिस ने परिजनों को दी।
ये खबर भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन के विरोध में उतरे रहवासी, धरना देकर की नारेबाजी, पूर्व भाजपा विधायक भी विरोध में
महेश सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल से नीचे आया और पार्किंग वाले हिस्से में पहुंचा। वहां उनसे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से इलाज की पर्ची निकली। उस पर मृतक के भाई का नंबर लिखा था। पुलिसकर्मियों ने भाई को फोन लगाया और सूचना दी। इसके बाद परिजन इंदौर पहुंचे और शव को सोनकच्छ ले गए।
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहता था और इससे वह परेशान हो चुका था। इंदौर में फांसी लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक कैदी ने शौचालय में जाकर फांसी लगा ली थी।
