फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news parshad pushpendra patidar

Indore News: भाजपा पार्षद को जुआं खेलते पकड़ा, खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र से जीते हैं चुनाव

Fri, 20 Dec 2024 07:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Dec 2024 07:44 PM IST
सार

Indore News: पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 54 हजार रुपए जब्त किए। पार्षद के साथ चार अन्य लोग भी पकड़ाए।
 

विज्ञापन
indore news parshad pushpendra patidar
पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

खजराना इलाके के वार्ड-40 के भाजपा पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार और उनके साथियों को पुलिस ने जुआं खेलते पकड़ा है। इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की। पुलिस देर रात सभी को थाने लाई और  जुआं एक्ट में कार्रवाई करने के बाद सभी को जमानत दे दी।
विज्ञापन


रातभर आते रहे नेताओं के फोन
भाजपा पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार को कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने रात में पुलिस अधिकारियों को फोन किए। हालांकि अधिकारियों ने दबाव में न आते हुए कार्रवाई की और पुष्पेन्द्र को आरोपी बनाया।
विज्ञापन


पांच लोगों को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक बरसाना गार्डन बायपास रोड से पुलिस ने रात में 5 लोगों को जुआं खेलते हुए पकड़ा। इनमें भाजपा नेता पुष्पेन्द्र कैलाश चंद्र पाटीदार, निवासी खजराना, प्रदीप यशोदा नंद गुप्ता, निवासी गणेशपुरी, दीपक गोकुलदास मोहनवाने, निवासी अनुराग नगर, भरत केदारमल अग्रवाल, निवासी शालीमार टाउनशिप तिलक नगर और धीरज प्रकाश जैन, निवासी खजराना शामिल हैं। आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 54 हजार रुपए जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed