फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Over 100 Animation Companies to Join MP Tech Growth Conclave, ₹1000 Crore Investment Expected

Indore: इंदौर में लगेगा टेक्नोलॉजी का महाकुंभ, 100 से ज्यादा एनिमेशन कंपनियों के साथ 1000 करोड़ का निवेश संभव

Sat, 26 Apr 2025 07:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 26 Apr 2025 07:41 AM IST
सार

Indore News: सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने, कंपनियों को टैक्स में छूट और सब्सिडी जैसे कई ऐलान किए जाएंगे। इंदौर को एनिमेशन इंडस्ट्री का नया ग्लोबल हब बनाने की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Indore News: Over 100 Animation Companies to Join MP Tech Growth Conclave, ₹1000 Crore Investment Expected
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होने वाली एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव के लिए एनिमेशन इंडस्ट्री के दिग्गजों को बेसब्री से इंतजार है। 27 अप्रैल को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस आयोजन में दुनियाभर की सौ से अधिक एनिमेशन कंपनियां शिरकत करेंगी। इंदौर को टेक्नोलाजी में नंबर वन बनाने के लिए आयोजित हो रही इस कॉन्क्लेव में सिर्फ एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए ही 500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव आने की संभावना है। 
विज्ञापन


यह बड़ी घोषणाएं होंगी
1. मप्र में आने वाली एनिमेशन कंपनियों को अलग अलग योजनाओं में 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। 
2. बजट पर आधारित कई योजनाओं के अंतर्गत कंपनियों को टैक्स में बड़ी छूट दी जाएगी। 
3. मप्र के युवाओं को अवसर देने वाली कंपनियों को विशेष पैकेज दिए जाएंगे। 
4. मप्र के फाइन आर्ट्स कालेजों में टेक्नोलाजी लैब बनेंगी। 
5. प्रदेश के होनहार छात्रों को पढ़ाने का खर्च सरकार उठाएगी। 
6. सेंट्रल एक्सीलेंस सिस्टम के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा। 

युवाओं को मप्र में ही मिलेंगे बेहतर अवसर
क्रेजी कब एनिमेशन स्टूडियो के सीईओ कमल पाहूजा ने बताया कि मप्र का टैलेंज नौकरी के लिए दुनियाभर में जा रहा है। यदि सरकार यहां पर बेहतर सुविधाएं देगी तो यहां का टैलेंट यहीं पर रहेगा और दुनियाभर के लिए काम करेगा। इसी सोच के साथ नई नीतियां बनाई जा रही हैं। हमें उम्मीद है इस कॉन्क्लेव से प्रदेश की एनिमेशन इंडस्ट्री को तुरंत गति मिलेगी। 
विज्ञापन


दुनियाभर की कंपनियां यहां आना चाहती हैं
असिफा इंडिया के प्रेसिडेंट संजय खिमेसरा ने बताया कि टियर 2 सिटी में ग्रोथ की सबसे ज्यादा संभावना हैं। यहां पर कास्ट आफ आपरेशन बहुत कम है, इसलिए सभी बड़ी कंपनियां यहां पर आना चाहती हैं। यहां के टैलेंटेड युवाओं की दुनियाभर में डिमांड है। आने वाला समय टियर 2 सिटीज का ही है। नई नीतियों से दुनिया की बड़ी कंपनियां भी यहां आकर काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए अलग से नीतियां बनाई गई हैं
मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) इंदौर के स्टॉफ महाप्रबंधक एवं नोडल अधिकारी द्वारकेश कुमार सराफ ने बताया कि कॉन्क्लेव में दुनिया की शीर्ष कंपनियां यहां आएंगी। सरकार का पूरा फोकस रोजगार और निवेश पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए अलग से पालिसी बनाई गई है। एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसका लाभ कंपनियों को मिलेगा और रोजगार बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed