फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news nri investment crime case

Indore News: एनआरआई की पत्नी की पीएम मोदी से अपील, मेरे पति की जान बचाओ, रूस से जारी किया वीडियो

Fri, 11 Oct 2024 07:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 11 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

इंदौर के व्यापारी संजय जैसवानी ने NRI गौरव अहलावत को दी 200 टुकड़े करने की धमकी, पुलिस ने केस भी दर्ज नहीं किया। 
 

विज्ञापन
indore news nri investment crime case
गौरव की पत्नी काजिया ने मदद की अपील की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रूसी एनआरआई गौरव अहलावत और इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। गौरव की पत्नी काजिया जो रूस में रहती हैं उन्होंने मास्को से एक वीडियो जारी कर अपनी चिंता जताई है, क्योंकि गौरव को धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है। काजिया ने बताया कि गौरव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है और अब वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मदद मांगने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
गौरव अहलावत ने पीएम मोदी के दिल्ली में हुए एक निवेश कार्यक्रम से प्रभावित होकर इंदौर में कारोबारी संजय जैसवानी के सात निवेश किया। बाद में संजय ने गौरव के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें तीन दिन तक बंधक बनाकर भी रखा। इस मामले में गौरव ने पुलिस को शिकायत की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। गौरव कलेक्टर कार्यालय में भी इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और अब दिल्ली तक पैदल यात्रा करने वाले हैं। गौरव ने संजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अहलावत का दावा है कि जैसवानी ने उन्हें करोड़ों की धोखाधड़ी में फंसाया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसमें 200 टुकड़े करने की धमकी भी शामिल है।
विज्ञापन


पति को मारने की धमकी मिल रही है
काजिया मास्को में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा है कि पति गौरव को यहां से गए तीन माह हो गए हैं। हमारी उनसे सिर्फ फोन पर ही बात होती है। गौरव ने बताया कि उन्हें 200 टुकड़े करने की धमकी मिली है। हम सभी को उनकी वहां पर बहुत चिंता है। गौरव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदद के लिए लेटर लिखा है। अब हम रूस के राष्ट्रपति से भी मदद मांगेंगे। उनको भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की छवि खराब हो रही
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं मध्य प्रदेश में निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब कर सकती हैं। यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस के ध्यान में है, और रूसी एम्बेसी ने भी इस मामले में मदद का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed