फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now the weight bearing test of metro track is being done, load test of track started with the hel

Indore News: अब इंदौर में मेट्रो ट्रैक की वजन सहने की हो रही जांच, क्रेन की मदद से लोड टेस्ट शुरू

Wed, 23 Oct 2024 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

लोड टेस्ट के लिए भोपाल से टीम आई थी। अब इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। जिसे कमिशनर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ट्रेक को कमर्शियल रन के लायक माना जाएगा। ट्रेक के कुछ अन्य हिस्सों में भी इस तरह का लोड टेस्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Indore News: Now the weight bearing test of metro track is being done, load test of track started with the hel
मेट्रो ट्रेक का लोड टेस्ट शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मेट्रो के लिए गांधी नगर से लेकर रेडिसन होटल तक मेट्रो ट्रेन का ट्रैक तैयार हो चुका है। पांच स्टेशन भी तैयार हो रहे हैं। ट्रैक पर पटरियां भी बिछाई जा चुकी हैं। अब मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने बुधवार से ट्रैक का लोड टेस्ट शुरू किया। इसके लिए विशेष क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। उसकी मदद से ट्रैक पर ब्लाॅक रखे गए। 60 हजार किलो से अधिक वजन रखकर मेट्रो ट्रैक कितना वजह सह सकता है। इसे अफसर परख रहे हैं। इसके लिए ट्रैक के नीचे उपकरण भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार से लोड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई। वजनी ब्लाॅक के अलावा रेत की बोरियां रखकर एमआर-10 ब्रिज के समीप लोड टेस्ट शुरू हुआ। बुधवार दोपहर तक तय क्षमता के अनुसार वजन ट्रैक पर रखा गया। ट्रैक के नीचे डॉयल गेज लगाया गया था। वजन रखने के बाद उस पर पिलर के झुकाव की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन


लोड टेस्ट के लिए भोपाल से टीम आई थी। अब इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। जिसे कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ट्रैक को कमर्शियल रन के लायक माना जाएगा। ट्रैक के कुछ अन्य हिस्सों में भी इस तरह का लोड टेस्ट हो सकता है। अगले वर्ष तक अफसरों ने कमर्शियल रन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम शुरू नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed