फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now the underground route of Indore Metro will be 12 km in Indore, the cost will increase by one

Indore News:Indore News: 12 किलोमीटर होगा इंदौर मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट, एक हजार करोड़ की लागत बढ़ेगी

Wed, 05 Nov 2025 09:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Nov 2025 09:53 AM IST
सार

बदलाव के बाद नए सिरे से सर्वे होगा, फिर डिजाइन में बदलाव के बाद कैबिनेट बैठक में इस बारे में अनुमति लेना होगी। इसके बाद केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिलेगी। फिर काम नए सिरे से शुरू होगा।

विज्ञापन
Indore News: Now the underground route of Indore Metro will be 12 km in Indore, the cost will increase by one
मेट्रो ट्रेन का रूट खजराना क्षेत्र अंडरग्राउंड होगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट की सारी डिजाइन तय होने और काम शुरू होने के बाद मध्य हिस्से के अंडरग्राउंड रूट में बदलाव की तैयारी के कारण इस परियोजना का काम और पिछड़ सकता है, साथ ही लागत भी बढ़ेगी। इंदौर में मेट्रो का रूट करीब 12 किलोमीटर लंबा रूट अंडरग्राउंड होगा। इस कारण प्रोजेक्ट की लागत एक हजार करोड़ रुपये बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


इंदौर के विकास को लेकर सोमवार को हुई बैठक में मेट्रो ट्रेन का रूट खजराना से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया। पहले इंदौर में मेट्रो रूट का अंडरग्राउंड हिस्सा 8.7 किलोमीटर था, लेकिन यदि बदलाव होता है तो अब अंडरग्राउंड हिस्सा 12 किलोमीटर हो जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भले ही यह कहा कि रूट के बदलाव में जो लागत बढ़ेगी, उसकी भी व्यवस्था की जाएगी, लेकिन इससे डिजाइन में बड़ा बदलाव करना होगा और स्टेशनों में भी बदलाव होगा, जबकि केंद्र सरकार की तरफ से स्टेशनों का नोटिफिकेशन हो चुका है और प्रशासन ने जरूरत के हिसाब से जमीन भी आवंटित की है। बदलाव के बाद नए सिरे से सर्वे होगा, फिर डिजाइन में बदलाव के बाद कैबिनेट बैठक में इस बारे में अनुमति लेना होगी। इसके बाद केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिलेगी। फिर काम नए सिरे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में आएगी मुसीबत
मेट्रो ट्रैक की प्लानिंग में बदलाव के कारण अब एक हजार करोड़ रुपये ज्यादा खर्च होंगे। अभी मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत पंद्रह हजार करोड़ है। बदलाव के बाद  लागत और बढ़ेगी। मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पूरा होने में भी देरी होगी। इसके अलावा अंडरग्राउंड हिस्से में अलग से मिट्टी परीक्षण व अन्य परीक्षण होंगे। बंगाली चौराहे वाले हिस्से से अब मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड होगी। शहर का यह हिस्सा पथरीला है। यहां निर्माण में भी ज्यादा समय लग सकता है।


इंदौर मेट्रो ट्रेन-फैक्ट फाइल

  1. इंदौर में मेट्रो का रूट 31 किलोमीटर का है। सुपर काॅरिडोर से रिंग रोड, एमजी रोड, एरोड्रम रोड होते हुए ट्रेन एयरपोर्ट तक जाएगी।
  2. इंदौर मेट्रो एयरपोर्ट, दो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को कवर करेगी। शहर के मध्य हिस्से के ट्रैफिक को कम करने में मददगार साबित होगी।
  3. हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 
  4.  20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रूट को पांच जोन में बांटा है।
  5. मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू होगा और रात आठ बजे तक चलेगी। फिलहाल मेट्रो का संचालन सात किलोमीटर हिस्से में होगा। यहां मेट्रो का किराया अधिकतम 30 रुपये होगा।
  6.  20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री सवार हो सकेंगे। बैठने के अलाए खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed