फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news no parking traffic police challan

Indore News: नो पार्किंग से ट्रैफिक पुलिस की 15 लाख रुपए कमाई, हर महीने उठाते हैं 3000 से अधिक गाड़ियां

Thu, 08 Aug 2024 10:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 08 Aug 2024 10:06 AM IST
सार

इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस दिनभर गाड़ियां उठाने का काम करती है, हर दिन सौ से अधिक गाड़ियां उठाई जाती हैं। 
 

विज्ञापन
indore news no parking traffic police challan
हर दिन उठाते हैं सौ से अधिक गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और प्रशासन दिनरात काम कर रहा है। इसी के चलते नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी उठाकर ट्रैफिक थाने लाया जाता है। हर दिन ट्रैफिक पुलिस सौ से अधिक गाड़ियां ट्रैफिक थानों पर लाती है। इंदौर में पूर्व और पश्चिम दो ट्रैफिक थाने हैं। दोनों ही जगह मिलाकर सौ गाड़ियां रोज की उठती हैं। 
विज्ञापन


पांच क्रेन लगातार चलती हैं
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पांच क्रेन लगातार चलाई जाती हैं। दोनों थानों के ट्रैफिक पुलिसकर्मी जहां पर भी नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी देखते हैं तुरंत क्रेन से लोगों की गाड़ियां उठा लेते हैं। हर गाड़ी वाले को ट्रैफिक थाने में पांच सौ रुपए का चालान भरना पड़ता है तब उसकी गाड़ी छूटती है। 
विज्ञापन


जाम से परेशान हो रही है जनता
ट्रैफिक थाना टीआई लाल बहादुर ने बताया कि हम नागरिकों से लगातार पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की अपील करते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इससे बार बार जाम लगता है और जनता परेशान होती है। इन्हीं गाड़ियों को उठाकर हम ट्रैफिक थाने में लाते हैं। नगर निगम ने कई जगह पार्किंग बनाई है लेकिन लोग वहां पर गाड़ियां खड़ी नहीं करते हैं। लोगों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना चाहिए और चालान से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सबसे अधिक नो पार्किंग के चालान
इंदौर में सबसे अधिक नो पार्किंग के चालान नावेल्टी मार्केट, डालर मार्केट, जेल रोड, जिला कोर्ट, राजवाड़ा, सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट, अपोलो, पलासिया, 56 दुकान पर कटते हैं। इनके अलावा भी कई अन्य जगह हैं जहां पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस चालान बनाती है। 

नगर निगम ने यहां पर बनाई हैं पार्किंग
प्रेमसुख टाकिज
रेलवे स्टेशन
संजय सेतू
महाराजा काम्प्लेक्स
पोद्दार प्लाजा
सुभाष चौक
फ्रूट मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed