फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news nagar nigam farji bill cand updates

Indore News: फर्जी बिल कांड के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित, पांच फर्म पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 03 May 2024 10:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 03 May 2024 10:33 PM IST
सार

इंदौर नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के मामले में जांच में तेजी लाई जा रही है। पांच फर्मों में पिछले 10 साल में पाए गए 188 प्रकरणों की जांच समिति कर रही है।
 

विज्ञापन
indore news nagar nigam farji bill cand updates
Indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नगर निगम इंदौर में जल यंत्रालय तथा ड्रेनेज विभाग के 20 फर्जी बिल पकड़े जाने पर 5 फर्मों- मैसर्स जहान्वी इंटरप्राइजेस, मैसर्स क्षितिज इंटरप्राइजेस, मैसर्स किंग कंस्ट्रक्शन, मैसर्स नीव कंस्ट्रक्शन और मैसर्स ग्रीन कंस्ट्रक्शन के 20 बिल बिना किसी निविदा, अनुबंध और बिना कार्य के फर्जी बनाकर निगम की वित्त शाखा में प्रस्तुत किए गए। इस आधार पर उक्त फर्मों को 3 करोड़ 20 लाख रुपए का भुगतान किया गया। आयुक्त नगर निगम के संज्ञान में आने पर पांचों फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


जांच समिति गठित
घटना की जानकारी मिलने पर आयुक्त नगर निगम इंदौर ने एक जांच समिति गठित की। इन पांच फर्मों में पिछले 10 वर्षों में पाए गए 188 प्रकरणों की जांच समिति कर रही है। समिति की प्राथमिक विवेचना में दोषी पाए गए 2 कर्मचारियों भूपेन्द्र पुरोहित और सुनील भंवर को कारण बताओ नोटिस जारी कर हाजरी मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


हिरासत की कार्रवाई
पुलिस द्वारा जहान्वी इंटरप्राइजेस के राहुल बडेरा, मैसर्स क्षितिज इंटरप्राइज की रेणु बडेरा, मैसर्स किंग कंस्ट्रक्शन के मो. जाकिर और मैसर्स न्यू कंस्ट्रक्शन के मो. साजिद, लेखा विभाग नगर निगम के पूर्व विनियमित क्लर्क राजकुमार साल्वी, उपयंत्री उदय भदौरिया और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया को हिरासत में लिया गया है। इनमें से उक्त नगर निगम में कार्यरत कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। सहायक यंत्री अभय राठौर को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनात्मक कार्यवाही
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के पत्र के आधार पर वित्त विभाग द्वारा नगर निगम में वित्त विभाग के पदस्थ लोकल फण्ड के समर सिंह परमार, उप संचालक जगदीश ओहरिया और रामेश्वर परमार को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।


सामान्य प्रशासन विभाग ने की उच्च स्तरीय समिति गठित
नगर निगम इंदौर में फर्जी बिलों की जांच के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव वाणिज्य कर अमित राठौर और सदस्यों के रूप में सचिव वित्त विभाग अजीत कुमार और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed