फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news nagar nigam bajrang dal gaay cow congress

Indore News: बजरंग दल आतंकी संगठन, कांग्रेस नेता ने की पोस्ट, निगम कर्मचारियों की पिटाई पर बवाल

Thu, 26 Dec 2024 04:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 26 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

Indore News: महापौर बोले नगर निगम इस घटना पर बेहद गंभीर है, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि केस दर्ज करने में भी बहुत देर की गई। 
 

विज्ञापन
indore news nagar nigam bajrang dal gaay cow congress
बजरंग दल ने निगम के कर्मचारियों की पिटाई की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बुधवार सुबह नगर निगम कर्मचारियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमीनल खान सूरी ने सोशल मीडिया पर बजरंग दल को आतंकी संगठन बताया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


देर से दर्ज किए केस
घटना को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमले के बावजूद मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने में देरी हुई है। उन्होंने महापौर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें घटना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी और मौके पर पहुंचकर निगम की टीम का हौसला बढ़ाना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम गंभीरता से ले रहा घटना को
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस घटना पर कहा कि नगर निगम का अमला शहर के विकास और जनसुविधाओं के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने में संकल्पित है। निगम कर्मचारियों पर हमला अनुचित है और मैंने मामले की जांच के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

कांग्रेस नेता पर भड़का बजरंग दल
कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद बजरंग दल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, सूरी का बयान “मुस्लिम नेता का दर्द” है। उन्होंने दावा किया कि बजरंग दल लव जिहाद के मामलों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। जिससे उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। बजरंग दल ने सूरी पर “संगठन को बदनाम करने की साजिश” रचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed