{"_id":"67040c347916956e9a022d7a","slug":"indore-news-muslim-boy-hindu-girl-love-fraud-crime-case-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नाम बदलकर दोस्ती की, युवती को घर में अकेला देखकर घुस गया, हिन्दू संगठनों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नाम बदलकर दोस्ती की, युवती को घर में अकेला देखकर घुस गया, हिन्दू संगठनों ने पकड़ा
Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
सार
हिन्दू संगठनों ने महाराष्ट्र के नदीम को पुलिस को सौंपा, विराट नाम बताकर दोस्ती की फिर युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विराट बनकर दोस्त बना नदीम।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के लसूड़िया इलाके में नाम बदलकर युवती पर शादी का दबाव बनाने की घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गईं। आरोपी विराट उर्फ नदीम, जो महाराष्ट्र का निवासी है, उसने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी और उसके साथ धोखाधड़ी से व्यवहार किया।
घर में घुसकर असली नाम बताया
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है और डेढ़ साल से इंदौर में रह रही है। उसका संदीप कुमार नाम का एक इंस्टाग्राम फ्रेंड है, जिसने उसे आरोपी विराट से करीब डेढ़ साल पहले मिलवाया था। विराट और संदीप 10-12 दिन पहले इंदौर आए और युवती से कहा कि उन्हें घर के आसपास किराए पर कमरा दिलवा दो। युवती ने विराट को स्कीम नंबर 78 में सुनील पाटिल के यहां किराए पर कमरा दिला दिया लेकिन जब रेंट एग्रीमेंट के लिए डॉक्यूमेंट मांगे, तो वह आनाकानी करने लगा। रविवार दोपहर जब युवती घर पर थी, तभी विराट घर आया और अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने युवती को कहा कि उसका नाम नदीम है और वह उसके साथ रहने के लिए कहा।
लोगों ने बचाया
युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और विराट मौके से भाग गया। बाद में हिंदू संगठन के नेता मानसिंह परमार और अन्य लोगों को जानकारी दी, जिन्होंने विराट को उसके घर के पास से पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी विराट उर्फ नदीम के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है।