फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news murder case update: Owner Lokendra Tomar arrested for destroying key evidence in Raja Raghuwanshi

Indore News: सोनम का बैग जलवाने वाला बिल्डर पकड़ाया, राजा के परिजन ने नार्को टेस्ट की मांग की

Mon, 23 Jun 2025 09:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

Indore News: बैग के साथ में मोबाइल भी जलवा दिए, पुलिस ने अब तक आठ लोगों को पकड़ लिया है। लगातार खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore news murder case update: Owner Lokendra Tomar arrested for destroying key evidence in Raja Raghuwanshi
पुलिस ने लोकेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। शिलॉन्ग पुलिस ने सोमवार को ग्वालियर के गांधीनगर से बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर को पकड़ा है। जहां से लोकेंद्र को पकड़ा गया है वहां के गार्ड ने बताया है कि सिविल ड्रेस में चार लोग आए और लोकेंद्र को ले गए। शिलॉन्ग एसआईटी शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर एमके प्लाजा में 105 नंबर में पहुंची थी। गार्ड ने बताया कि सिविल ड्रेस में आए ये चार लोग गाड़ी दूर खड़ी करके अपार्टमेंट में आए और फिर वे लोकेंद्र तोमर को अपने साथ में ले गए। 
विज्ञापन


Raja Murder Case: राजा हत्याकांड में नया मोड़, लोकेंद्र तोमर बना पुलिस की अगली तलाश, क्या वह था असली प्लानर?
विज्ञापन


लोकेंद्र ने बैग जलाने का दबाव बनाया
लोकेंद्र इंदौर की उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट में सोनम रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी। पुलिस शिलोम और बलवीर को पहले ही पकड़ चुकी है। राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का यह बैग भी छोड़ दिया था। शिलॉन्ग पुलिस लंबे समय से इस बैग को तलाश रही थी। जब पुलिस ने इस फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बैग के बारे में जानकारी मिली। बाद में बैग फ्लैट में नहीं मिला तो पुलिस ने इसकी पूछताछ की। फिर पुलिस ने बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। 22 जून की रात शिलॉन्ग पुलिस ने शिलोम और बलवीर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजा है। अब बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग के साथ मोबाइल भी जला दिए
शिलोम जेम्स के मोबाइल में मिली चैट से पता चला है कि लोकेंद्र तोमर के कहने पर ही उसने सोनम का बैग जलाया गया था। शिलोम जेम्स ने पूछताछ में यह भी बताया है कि जिस बिल्डिंग में सोनम ठहरी थी, उसे उसने लोकेंद्र से तीन लाख रुपए प्रति माह किराए पर लिया था। वह अलग-अलग किराएदारों को वहां पर ठहराता था। उसने ही सोनम को भी फ्लैट दिया था। सोनम की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र ने शिलोम पर दबाव बनाया था कि फ्लैट से तुरंत बैग हटाकर उसे जला दिया जाए। उसी बैग में राजा और सोनम के मोबाइल फोन सहित कई अहम सबूत थे। पुलिस को अब जले हुए बैग से जो सामान जब्त हुआ है, उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट जाएंगे परिजन
वहीं दूसरी तरफ राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ से उनके परिजन संतुष्ट नहीं हैं। राजा के भाई विपिन को शंका है कि टैक्सी ड्राइवर झूठ बोल रहा है। इंदौर से गाजीपुर जाने के दौरान सोनम ने कुछ भी नहीं कहा हो ऐसा नहीं हो सकता है। हमें अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि आखिर राजा को मारने की वजह क्या है? सोनम का नार्को टेस्ट कराने के लिए भी राजा के भाई सचिन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। राजा के भाई सचिन ने कहा कि उन्होंने हत्या क्यों की? मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। मुझे ये हजम नहीं हो रहा है कि उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब नार्को टेस्ट के लिए जहां जरूरत होगी, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट, मैं सब जगह जाऊंगा। राजा की हत्या करने का उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है। क्या उसको मारना ही आरोपियों का मकसद था? मुझे लगता है कि तंत्र-मंत्र के लिए ही ऐसा किया गया है। राज कुशवाह 15-20 हजार रुपए महीना कमाता था, वह चाहता तो सोनम को पहले ही लेकर भाग जाता।

आठ आरोपी गिरफ्तार
सोनम रघुवंशी
राज कुशवाह
विशाल चौहान
आकाश राजपूत
आनंद कुर्मी
बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर 
कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स 
गार्ड बलवीर अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed