फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Munnavar, who became the winner of Bigg Boss, has already been to Indore jail, all the cases will

Munawar Faruqui: बिग बॉस विजेता कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का रहा है विवादों से नाता, खा चुके है इंदौर जेल की हवा

Mon, 29 Jan 2024 09:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Jan 2024 09:34 AM IST
सार

उनके खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया था। भाजपा नेता एकलव्य गौड़ ने उनके शो का इंदौर में टिकट खरीदा था और स्टेज पर जाकर मुन्नवर का विरोध किया था।

विज्ञापन
Indore News: Munnavar, who became the winner of Bigg Boss, has already been to Indore jail, all the cases will
सलमान खान और बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ मुनव्वर फारूकी। - फोटो : social media

विस्तार

कामेडियन मुन्नवर फारूकी बिग बाॅस विजेता चुने गए हैं। वे कई बार विवादों के कारण भी चर्चा में रहे हैं। इंदौर सहित कई शहरों मेें उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है। वे 20 दिन से ज्यादा इंदौर की जेल में बंद भी रहे चुके हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट नेे मुन्नवर के खिलाफ सभी कोर्ट इंदौर मेें शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

काॅमेडियन मुन्नवर पर आरोप है कि वे हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी अपने शो मेें करते हैं। दो साल पहले उनके खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया था। भाजपा नेता एकलव्य गौड़ ने उनके शो का इंदौर में टिकट खरीदा था और स्टेज पर जाकर मुन्नवर का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुन्नवर के खिलाफ सभी मामलो को इंदौर में शिफ्ट करने को कहा था। इंदौर की जेल से रिहा होने के बाद मुन्नवर ने कुछ दिनों तक अपने शो नहीं किए थे। वे बिग बाॅस सीजन17 के प्रतिभागी थे और रविवार को वे विजेता घोषित हुए।

ये था मामला
लगभग दो साल पहले मुनव्वर फारूकी पर देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था। आरोप लगाने वाले हिंद रक्षक संगठन के नेता जनवरी 2021 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी तुकोगंज थाने ले गए। संगठन की ओर से तब कहा गया था कि मुनव्वर पहले भी देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इस वजह से जयपुर में एक शो भी कैंसिल किया गया था। संगठन की शिकायत पर 1 जनवरी 2021 को मुनव्वर इकबाल फारूकी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया था।


माता सीता पर की थी अभद्र टिप्पणी
मुनव्वर ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी। तुकोगंज थाने में जो केस दर्ज हुआ है उसके अनुसार मुनव्वर ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस के अनुसार मुनव्वर शो के लिए इंदौर में था। मुनव्वर अपने शो की रिहर्सल कर था इस दौरान उसने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की। पहले भी अपने शो में वो इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर चुका है।

हाईकोर्ट से नहीं सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
फारूकी की हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद मुनव्वर सुप्रीप कोर्ट गए थे। कोर्ट को बताया था कि पुलिस के पास अभद्र टिप्पणी करने का कोई सबूत नहीं है। कोई फुटेज नहीं है, जिसमें मुनव्वर टिप्पणी करते हुए दिख रहे हों। इसके बाद मुनव्वर को सुप्रीप कोर्ट से उनको जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed