Indore News: एमपीपीएससी भर्ती परीक्षा रद्द; योग्यता विवाद के चलते रोकी गई चयन प्रक्रिया, जानिए अब क्या होगा?
Indore News: एमपीपीएससी ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, संचार अधिकारी और लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, संचार अधिकारी और लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। आयोग ने इन भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने का निर्णय लिया है।
शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवाल बने रद्दीकरण की वजह
इन भर्तियों में तय की गई शैक्षणिक योग्यता को लेकर व्यापक आपत्ति दर्ज कराई गई थी। खासकर पत्रकारिता पदों के लिए केवल भारतीय जनसंचार संस्थान से डिप्लोमा की अनिवार्यता पर प्रदेशभर में अभ्यर्थियों ने विरोध किया। विभाग की सिफारिश पर आयोग ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया है। अब योग्यता के नियमों की पुनर्समीक्षा के बाद संशोधित अधिसूचना जारी की जाएगी।
लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पद का विज्ञापन भी रद्द
लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी परीक्षा का विज्ञापन भी निरस्त किया गया है। वजह यह रही कि विभाग द्वारा भेजे गए मांगपत्र और आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता में अंतर पाया गया। यह नियमों के खिलाफ था, जिसके चलते आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी है और शुल्क वापसी की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना
ऐसे करें आवेदन शुल्क वापसी
- जिला विस्तार व संचार अधिकारी पद: अभ्यर्थी 26 जून से 6 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
- लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी पद: आवेदन 24 जून से 6 जुलाई के बीच किए जा सकेंगे।
- यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संचालित होगी।
- आयोग जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा ताकि अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी में कोई कठिनाई न हो।
