फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news momos food quality health

Indore News: मोमोज खाते ही बिगड़ी तबियत, खाद्य विभाग की टीम पहुंची, लैब में भेजे सैंपल

Mon, 11 Nov 2024 08:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 11 Nov 2024 08:54 PM IST
सार

Indore News: ग्राहक ने तबियत खराब होने पर ग्राहक पंचायत से की शिकायत, खाद्य विभाग की टीम ने लिया एक्शन। 
 

विज्ञापन
indore news momos food quality health
सैंपल कलेक्ट करते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

खानपान के लिए मशहूर इंदौर में इन दिनों मोमोज का भी काफी ट्रेंड चल रहा है। युवा, बुजुर्ग हों या फिर बच्चे। हर उम्र के लोगों में मोमोज के लिए दीवानगी देखी जा रही है। मोमोज जितने लोकप्रिय हो रहे हैं उतनी ही इसकी शिकायतें भी आती हैं। न्यूट्रीशन एक्सपर्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में इंदौर में एक मामला सामने आया है जिसमें ग्राहक ने मोमोज खाने पर तबियत बिगड़ने की शिकायत की। 
विज्ञापन


क्या है मामला
विवेक महसकर इंदौर के ट्रेजर आइलैंड स्थित बार्बी क्यू रेस्टोरेंट में परिवार के साथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने खाने में मोमोज का आर्डर दिया। मोमोज खाने के बाद विवेक की तबियत बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर उन्होंने ग्राहक पंचायत के विधि प्रमुख सुहास पुंडलिक को शिकायत की। इसके बाद सुहास पुंडलिक और प्रशांत जैन वहां पहुंचे और खाद्य विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने सैंपल लिए और जांच के लिए तुरंत लैब में भेजे।
विज्ञापन


कच्चे और बासी थे मोमोज
विवेक ने शिकायत की कि दिए गए मोमोज बासी और कच्चे थे। खाद्य विभाग ने विवेक की शिकायत को संज्ञान में ले लिया है और लैब की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मनोज पंवार ने बताया कि खानपान में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी पर खाद्य विभाग में तुरंत शिकायत करें अथवा ग्राहक पंचायत से संपर्क करें। यदि लोग सिर्फ दुकान पर शिकायत करके टाल जाएंगे तो दुकानदार खराब भोजन ही देते रहेंगे। इसलिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed