फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news mobile passport van service launched for rural applicants

Indore News: पासपोर्ट ऑफिस अब वैन में! घर पहुंचेगी सेवा, लाइनें खत्म

Tue, 24 Jun 2025 08:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया indore news mobile passport van service launched for rural applicants
indore news mobile passport van service launched for rural applicants Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 24 Jun 2025 08:21 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के निपानिया में नया पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की है। बायोमैट्रिक, स्कैनिंग और फोटो जैसी सारी सुविधाएं वैन में ही होंगी।

विज्ञापन
indore news mobile passport van service launched for rural applicants
पासपोर्ट वैन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

विदेश मंत्रालय द्वारा देशभर के चुनिंदा बड़े शहरों में ही पासपोर्ट ऑफिस खोले गए हैं। इंदौर में पहले यह कार्यालय योजना 140 में स्थित था, जिसे अब निपानिया क्षेत्र के अपोलो डीबी सिटी के गोल्ड प्लाजा में स्थानांतरित कर दिया गया है। नए स्थान पर पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक नई पहल के तहत मोबाइल पासपोर्ट वैन की शुरुआत की है, जो आवेदकों के पास खुद पहुंचेगी और वहीं पर पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


विदेश यात्रा और पढ़ाई के कारण तेजी से बढ़े आवेदन
हाल के वर्षों में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। नौकरी, पढ़ाई और पर्यटन जैसे उद्देश्यों के चलते बड़ी संख्या में लोग विदेश जाना चाहते हैं, जिससे पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन की भीड़ लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से आने वाले लोगों को लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और संसाधनों की दिक्कत होती है।
विज्ञापन


मोबाइल वैन से ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी सुविधा
अब मध्यप्रदेश में इस समस्या का समाधान मोबाइल पासपोर्ट वैन के रूप में किया गया है। इस सेवा का उद्घाटन भोपाल में हुआ और यह वैन अब इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी। वैन में पासपोर्ट की संपूर्ण प्रक्रिया कंप्यूटर, स्कैनिंग मशीन, बायोमैट्रिक सिस्टम सहित पूरी की जाएगी। आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। साथ ही, जिन क्षेत्रों में वैन पहुंचेगी, वहां पहले से सूचना दी जाएगी और मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल सेवा से जुड़ी प्रक्रिया और लाभ
पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने बताया कि इस मोबाइल सेवा का लाभ इंदौर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में जरूरत के अनुसार दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के निवासी पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल वैन सेवा के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदन करते समय वैन सेवा का चयन कर अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट तय किया जा सकता है। निर्धारित स्थान पर वैन खड़ी रहेगी, जहां आवेदक आकर दस्तावेज जांच, फोटो और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed