{"_id":"68747afc8278c773e6033dbd","slug":"indore-news-minor-electrocuted-during-rain-after-touching-broken-wire-in-waterlogged-street-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बारिश में खेल रहा बच्चा पानी में तड़पा, टूटा तार बना करंट का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बारिश में खेल रहा बच्चा पानी में तड़पा, टूटा तार बना करंट का जाल
Mon, 14 Jul 2025 03:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 14 Jul 2025 03:24 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के चंदन नगर स्थित अहमद नगर बांक में रविवार रात तेज बारिश के बाद जलभराव के बीच एक नाबालिग को टूटे बिजली तार से करंट लग गया।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला ,इंदौर
विस्तार
इंदौर में रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद चंदन नगर के अहमद नगर बांक क्षेत्र में सड़क पर पानी भर गया। इसी दौरान पानी में टूटे तार को हटाने की कोशिश कर रहे एक नाबालिग को करंट लग गया। करंट लगने के बाद बच्चा पानी में तड़पता रहा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
टूटे बिजली तार बने हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई थी और सड़क पर बिजली के टूटे तार बिखरे पड़े थे। हादसे के वक्त दो नाबालिग बच्चे सड़क पर जमे पानी में खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने तार को हटाने की कोशिश की और करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे बच्चे को तत्काल लोगों ने जैसे-तैसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने निगम और बिजली कंपनी को ठहराया जिम्मेदार
हादसे के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली वितरण कंपनी और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही यहां जलभराव हो जाता है। साथ ही, बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर बिजली सप्लाय बंद तो कर देती है, लेकिन खुले तारों और टूटे खंभों की मरम्मत पर ध्यान नहीं देती, जिससे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक बच्चा ड्रेनेज में गिरते-गिरते बचा था। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इससे भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बारिश से पहले जल निकासी, बिजली लाइन की सुरक्षा और क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।