फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Minor dies of electrocution at car washing center in Heera Nagar, owner booked for negligence

Indore News: वॉशिंग सेंटर पर नाबालिग की करंट से मौत, मालिक पर केस दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Dec 2025 08:29 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर स्थित कार वॉशिंग सेंटर पर नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने मालिक पर केस दर्ज किया है। पहले इसे हार्ट अटैक समझा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Indore News Minor dies of electrocution at car washing center in Heera Nagar, owner booked for negligence
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दिवाली से एक दिन पहले कार वॉशिंग सेंटर पर हुई नाबालिग की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सर्विस सेंटर के संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। घटना के वक्त नाबालिग गाड़ी धो रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: दुखों का पहाड़! महीने भर पहले फौजी भाई की मौत, अब बड़े भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन


मालिक की लापरवाही से गई जान
हीरानगर पुलिस ने शनिवार रात को कार्रवाई करते हुए यूएस कार सर्विस सेंटर के मालिक उत्तम ठाकुर पर धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय भोला, पुत्र लखन भूरियाले निवासी नंदा नगर के रूप में हुई है। उत्तम ठाकुर कनकेश्वरी ग्राउंड के पास अपना सर्विस सेंटर चलाते हैं। जांच में पाया गया कि सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
घटना के वक्त वहां मौजूद कर्मचारी राहुल ने बताया कि भोला हाथ में पाइप लेकर गाड़ी पर पानी मार रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। साथी कर्मचारी और दोस्त उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

हार्ट अटैक नहीं करंट था कारण
शुरुआत में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस को आशंका थी कि भोला की मौत हार्ट अटैक या सिर में चोट लगने से हुई होगी। हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें मौत का कारण करंट लगना (इलेक्ट्रोक्यूशन) बताया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक की लापरवाही मानते हुए केस दर्ज किया। भोला के दोस्तों ने बताया कि वह घटना वाले दिन ही काम पर आया था, क्योंकि त्योहार के कारण सेंटर पर लड़कों की जरूरत थी। मृतक के परिवार में एक बड़ा भाई है जो रानीपुरा में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed